RIMCEE 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIMCEE) 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एजेंसी द्वारा परीक्षा की एडवांस्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। शहर सूचना स्लिप चेक करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन के दौरान क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। वह स्टोरी में नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी RIMCEE 2026 परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, RIMCEE 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा से करीब 18 दिन पहले ही एनटीए ने सिटी स्लिप जारी कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - हरियाणा HTET परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
क्यों जारी की जाती है परीक्षा शहर स्लिप
परीक्षा से पहले सिटी स्लिप जारी करने के मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहरों की जानकारी देना है, ताकि एग्जाम से पहले वह अपनी यात्रा प्लान कर सकें और अंतिम समय में दिक्कत का सामना न करना पड़े। छात्रों द्वारा आवेदन के दौरान परीक्षा शहरों की प्राथमिकता भरवाई जाती है, जिसके आधार पर उन्हें परीक्षा शहर दिया जाता है।
कैसे करें RIMCEE 2026 की सिटी स्लिप
स्टेप 1 - सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पहले परीक्षार्थी exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
स्टेप 2 - अब होमपेज पर दिए गए RIMCEE Advance Intimation of Examination City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब Advanced Exam City module of RIMCEE 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपकी स्क्रीन पर कैंडिडेट लॉगिन का पेज खुलेगा, जहां आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना है।
स्टेप 5 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी परीक्षा शहर सूचना स्लिप आ जाएगी।
स्टेप 6 - जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को RIMCEE 2026 परीक्षा शहर की सूचना स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह NTA हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या फिर rimc@nta.gov.in पर ईमेल भेज सकता है।
कब आएगा एडमिट कार्ड
RIMCEE 2026 की शहर सूचना स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। जैसा की हमने बताया कि परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर को किया जाएगा, उसके आधार पर परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 से 5 दिन पहले जारी किया जा सकता है। इसका अर्थ यह है कि हॉल टिकट दिसंबर में ही जारी किए जाने की संभावना है।
