एजुकेशन

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

RSSB JE Recruitment 2026 Begins: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कुल 1,909 पद भरे जाएंगे।

Image

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RSSB JE Recruitment 2026 Begins: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कुल 1,909 पद भरे जाएंगे। बोर्ड ने 17 नवंबर 2026 को नई अधिसूचना जारी की थी, जिसमें बताया था कि ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 तक RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले जारी नोटिफिकेशन के तहत आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

किस ब्रांच में कितने पद?

इस भर्ती में डिग्री और डिप्लोमा दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए पद रखे गए हैं। ब्रांच के अनुसार वैकेंसी का ब्योरा इस प्रकार है:

इंजीनियरिंग ब्रांचपद
सिविल (डिग्री)1,231
सिविल (डिप्लोमा)571
इलेक्ट्रिकल (डिग्री)59
मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा)48
कुल पद1,909

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन भर्ती परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

जरूरी तारीखविवरण
नोटिफिकेशन जारी17 नवंबर 2026
आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख17 दिसंबर 2026
प्रस्तावित परीक्षा3 से 5 फरवरी 2027

RSSB JE भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

1. राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. SSO ID से लॉगिन करें। ID नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।

3. Citizen Apps में Recruitment Portal खोलें।

4. Junior Engineer Combined Direct Recruitment 2026 चुनकर Apply Now पर क्लिक करें।

5. जरूरी जानकारी भरें और OTR की प्रक्रिया पूरी करें।

6. शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करके विभाग की प्राथमिकताएं चुनें।

7. फॉर्म चेक करने के बाद सबमिट करें और Application ID प्राप्त करें।

8. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रख लें।

कब होगी परीक्षा?

बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article