Stock Market Closing Analysis Nifty Sensex : शेयर बाजार के लिए नवंबर अब तक शानदार साबित हुआ है। लेकिन, बुधवार को बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। Nifty-Sensex सहित बाजार के ज्यादातर बड़े-छोटे इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जो व्यापक बिकवाली को दिखाते हैं। यह ट्रेंड मार्केट ब्रेड्थ में भी साफ दिखा। NSE पर दिनभर में 3,700 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से
1,098 में खरीदारी हुई, जबकि 2,485 गिरावट में बंद हुए।
बाजार की इस व्यापक बिकवाली का असर मार्केट कैप पर भी देखने को मिला। 17 नवंबर को जब बाजार बंद हुआ, तो ऑल इंडिया मार्केट कैप 5,11,71,121.57 करोड़ रुपये था। वहीं, बुधवार को जब बाजार बंद हुआ, तो यह घटकर 5,06,55,334.94 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह 5,15,786.63 करोड़ रुपये की वैल्यू साफ हो गई।
कैसा रहा निफ्टी-सेंसेक्स का कारोबार
दिन की शुरुआत से ही निफ्टी-सेंसेक्स में बिकवाली हावी रही। Nifty बुधवार को 159.45 अंक यानी करीब 0.63% लुढ़ककर 25,227.95 पर आ गया। इस दौरान 25,390.80 का हाई और 25,141.80 का लो टच किया। इसी तरह Sensex 0.61% यानी करीब
500.38 अंक गिरकर 82,031.81 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान 82,578.87 अकं का डे हाई और 81,780.47 अंक का डे लो टच किया। दोनों ही इंडेक्स में इस दौरान 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ Titan टॉप लूजर रहा। वहीं, दोनों ही इंडेक्स SBI 2 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ टॉप गेनर रहा।
किस सेक्टर का कैसा रहा हाल?
भले ही बाजार में आज व्यापक तौर पर बिकवाली हावी रही। लेकिन, सेक्टर स्पेसिफिक स्टॉक्स में खरीदारी भी देखने को मिली। खासतौर पर सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार तेजी रही, जिसके चलते NIFTY PSU Bank इंडेक्स में 0.59 फीसदी ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया स्टॉक्स में तेजी रही। वहीं, सबसे ज्यादा बिकवाली कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में रही, जिसके चलते पूरा इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा मेटल और आईटी स्टॉक्स में टॉप लूजर रहे।
क्यों आई बाजार में गिरावट?
शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कई फैक्टर हावी रहे। सबसे बड़ी वजह US Fed Rate को लेकर निवेशकों का सतर्क होना है। क्योंकि, रेट हाइक की आंशका के चलते गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसका असर शेयर बाजार में भी मेटल स्टॉक्स पर देखने को मिला है। इसके अलावा फेड रेट हाइक की आशंका के चलते ही आईटी स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली है।
वहीं, इस बिकवाली को मुनाफावसूली का भी सपोर्ट मिला है, क्योंकि 17 नवंबर को निफ्टी-सेंसेक्स US-Iran War से पूर्व की स्थिति में पहुंच गए। जबकि, Bank Nifty ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। बाजार में चली लंबी सुस्ती के दौर को देखते हुए तमाम निवेशकों ने मुनाफावसूली की है।
इसके अलावा कैपिटल मार्केट से जुड़े स्टॉक्स में रेगुलेटरी और पॉलिसी से जुड़ी चर्चाओं के चलते गिरावट देखने केा मिली है। खासतौर पर SEBI ने जहां MTF ट्रेडिंग पर लगाम लगाने का इशारा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ वित्त मंत्रालय ने
