एजुकेशन

SSC CHSL 2026: फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड जारी, इस तारीख को बंद हो जाएगी विंडो

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने टियर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने उत्तर और स्कोर देख सकते हैं।

Image

SSC CHSL टियर 2 फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड

SSC CHSL परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने टियर-2 परीक्षा की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने उत्तर और स्कोर देख सकते हैं। आयोग ने CHSL टियर-2 का फाइनल रिजल्ट 7 अक्टूबर 2026 को घोषित किया था। अब सफल और असफल, दोनों तरह के उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

ध्यान रखें कि यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार 16 दिसंबर 2026 को रात 11 बजे तक ही अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा।

SSC CHSL Final Answer Key 2026: जरूरी तारीखें
परीक्षाSSC CHSL 2025 टियर-2
परीक्षा की तारीख10 और 22 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी7 अक्टूबर 2026
फाइनल आंसर की जारी17 नवंबर 2026
डाउनलोड की अंतिम तारीख16 दिसंबर 2026
समय सीमारात 11 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपने दस्तावेज देख सकते हैं:

1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. CHSL टियर-2 फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

4. लॉगिन करते ही फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

5. अपने उत्तरों और स्कोर को ध्यान से जांचें।

6. सभी दस्तावेज डाउनलोड करके उनका प्रिंटआउट निकाल लें।

रिस्पॉन्स शीट में क्या-क्या देख पाएंगे?

लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा प्रश्नों की आईडी, सही उत्तर, आपके द्वारा चुना गया विकल्प और प्रत्येक प्रश्न के लिए मिले अंक भी उपलब्ध होंगे।

किन पदों के लिए हुई थी परीक्षा?

SSC CHSL भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article