एजुकेशन

इंग्लिश फ्रेज 'Under the Weather' का क्या अर्थ है? जानें इस लोकप्रिय मुहावरे का मतलब और आम बोलचाल में इस्तेमाल करने का सही तरीका

अंग्रेजी में कई ऐसे मुहावरे, फ्रेज और स्लैंग बोले जाते हैं, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके वास्तविक अर्थ से बिल्कुल अलग होता है, ऐसे ही एक फ्रेज है Under the Weather। आइए जानते हैं कि इस फ्रेज का इस्तेमाल कैसे और कहां करना चाहिए।

Image

इंग्लिश फ्रेज 'Under the Weather' का क्या अर्थ है? (Photo - AI/Newsroom Verified)

Advanced English Learning Hack: अंग्रेजी भाषा सीखने की यात्रा केवल किताबी ग्रामर नहीं है। इससे आगे बढ़कर जब हम नेटिव स्पीकर्स की बातचीत सुनते हैं, तो कई ऐसे मुहावरे और फ्रेजेज (Idioms and Phrases) सामने आते हैं जो हमारी बातचीत को बेहद जीवंत और सुनने में आकर्षक बना देते हैं। अंग्रेजी का ऐसा ही एक बेहद प्रसिद्ध और अनूठा मुहावरा है—"Under the Weather"। इसके शाब्दिक अर्थ पर जाएं तो 'मौसम के नीचे' समझ जात है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ बिल्कुल अलग है। अगर आप भी अपनी अंग्रेजी मजबूत और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस फ्रेज का सही अर्थ क्या है और इसका इस्तेमाल कब और कहां किया जा सकता है।

'Under the Weather' का असली अर्थ क्या है?

अंग्रेजी मुहावरे "Under the Weather" का सीधा और स्पष्ट अर्थ होता है—अस्वस्थ महसूस करना, बीमार होना या तबीयत ढीली होना। जब भी कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, सर्दी-जुकाम की चपेट में होता है या बस थोड़ा थका हुआ और सुस्त महसूस करता है, तो वह सीधे तौर पर 'I am sick' कहने के बजाय इस खूबसूरत फ्रेज का इस्तेमाल करता है। यह सुनने में जितना दिलचस्प है, इसका अर्थ समझना उतना ही आसान है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Faux Pas का क्या अर्थ है और इसे कैसे बोलें?

कैसे हुई इस फ्रेज की उत्पत्ति

इस मुहावरे का इतिहास समुद्री यात्राओं (Sailors' History) से जुड़ा हुआ है। पुराने समय में जब जहाज समंदर के बीच में होते थे और मौसम खराब हो जाता था, तो तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण जहाज हिलने लगता था। ऐसे में जो नाविक या यात्री समंदर की उथल-पुथल और खराब मौसम के कारण सी-सिकनेस (Sea-sickness) या उल्टी-चक्कर की वजह से बीमार महसूस करने लगते थे, उन्हें जहाज के निचले हिस्से यानी डेक के नीचे सुरक्षित बैठने के लिए भेजा जाता था, ताकि वे तूफानी मौसम के प्रभाव से बच सकें। धीरे-धीरे वेदर के प्रभाव से बचने के लिए इस स्थिति को "Under the Weather" कहा जाने लगा।

आम बोलचाल में इस्तेमाल करने के 5 आसान उदाहरण

"I’m feeling a bit under the weather today, so I’ll be working from home." (आज मेरी तबीयत थोड़ी ढीली है, इसलिए मैं घर से ही काम करूंगा।)

"You look a bit pale today. Are you feeling under the weather?" (आज तुम थोड़े फीके (कमजोर) दिख रहे हो। क्या तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है?)

"I think I’ll skip the movie tonight. I’ve been feeling under the weather since this morning." (मुझे लगता है कि मैं आज रात की मूवी का प्लान छोड़ दूंगा। सुबह से ही मेरी तबीयत थोड़ी नासाज चल रही है।)

"Many people feel a bit under the weather during the sudden transition from autumn to winter." (पतझड़ से अचानक सर्दियों में बदलाव के दौरान कई लोग थोड़ा अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं।)

"After working three night shifts in a row, she was definitely feeling under the weather." (लगातार तीन रात की शिफ्ट में काम करने के बाद, वह निश्चित रूप से काफी थका हुआ और अस्वस्थ महसूस कर रही थी।)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -

इस फ्रेज का प्रयोग करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

"Under the Weather" का इस्तेमाल हमेशा हल्की-फुल्की अस्वस्थता, सामान्य सर्दी-जुकाम, सिरदर्द या थकान के लिए किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना का शिकार है, तो वहां इस फ्रेज का प्रयोग करने से बचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article