एजुकेशन

NEET UG Controversy: नीट यूजी पेपर लीक मामले में घिरी NTA, सुप्रीम कोर्ट में 29 मई को होगी बड़ी सुनवाई

NEET UG परीक्षा को लेकर चल रहे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट 29 मई को एक अहम सुनवाई करने जा रहा है। कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

Image

नीट यूजी पेपर लीक मामले में घिरी NTA, सुप्रीम कोर्ट में 29 मई को होगी बड़ी सुनवाई (Image - chatgpt)

NEET UG Controversy: नीट यूजी परीक्षा को लेकर चल रहे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट 29 मई को एक अहम सुनवाई करने जा रहा है। कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) की ओर से दायर की गई हैं। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि NTA बार-बार निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा कराने में असफल साबित हो रहा है। खासतौर पर NEET UG 2024 और NEET 2026 से जुड़े पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

डॉक्टर संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि NTA को तुरंत भंग किया जाए और उसकी जगह एक नई स्वतंत्र संस्था बनाई जाए, जो भविष्य में मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करे। उनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था पर छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कम होता जा रहा है।

याचिकाओं में यह भी मांग की गई है कि कथित पेपर लीक मामलों की जांच CBI से कराई जाए और इसकी निगरानी सीधे सुप्रीम कोर्ट करे। इसके अलावा 21 जून को होने वाली Re-NEET परीक्षा की प्रक्रिया पर भी कोर्ट की निगरानी की मांग की गई है।

NEET UG Controversy

NEET UG Controversy

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता हो रही प्रभावित

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि लगातार हो रहे विवादों ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता को प्रभावित किया है और लाखों छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने NTA को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि एजेंसी ने 2024 के विवादों से कोई सबक नहीं सीखा और कथित रूप से वही गलतियां दोहरा रही है।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA, केंद्र सरकार और CBI को 29 मई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया था। अब अगली सुनवाई में परीक्षा सुरक्षा, जांच की प्रगति और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की जरूरत जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article