एजुकेशन

UPSSSC X Ray Technician Result 2026: यूपी एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती फाइनल रिजल्ट घोषित, 377 अभ्यर्थी हुए सिलेक्ट, ऐसे करें परिणाम चेक

UPSSSC X Ray Technician Result 2026: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक्स-रे टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार upsssc.gov.in से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC X Ray Technician Result 2026 (Photo - AI)

UPSSSC X Ray Technician Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। यह पूरी चयन सूची लिखित परीक्षा के स्कोर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करते हुए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

कुल 377 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत जारी भर्ती में कुल 382 पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसमे से 377 अभ्यर्थियों को फाइनल लिस्ट में चुना गया है। बता दें कि दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत उपश्रेणी एचएच (HH) के पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण 5 पद खाली रह गए हैं। श्रेणी के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की जानकारी इस प्रकार है -

सामान्य वर्ग (General)150 अभ्यर्थी
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)102 अभ्यर्थी
अनुसूचित जाति (SC)79 अभ्यर्थी
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)38 अभ्यर्थी
अनुसूचित जनजाति (ST)8 अभ्यर्थी

क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला श्रेणी में 76, अन्य दिव्यांग श्रेणियों में 7, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में 4 और दिव्यांग (एचएच) श्रेणी में 3 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं थे।

आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट जारी

यूपीएसएसएससी ने फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ सभी श्रेणियों की कट-ऑफ लिस्ट भी प्रकाशित कर दी है:

अनारक्षित वर्ग (General)57.25
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)48.25
अनुसूचित जाति (SC)39.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)35.25
अनुसूचित जनजाति (ST)29.75

कैसे करें UPSSSC X-Ray Technician का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड?

स्टेप 1 - सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद 'UPSSSC X Ray Technician Final Result' के लिंक का चयन करें।

स्टेप 4 - लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इस सूची में अपना रोल नंबर चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया गया था, जिसके बाद 17 जून 2026 को परिणाम की घोषणा संबंधी प्रक्रिया शुरू की गई थी। आज यानी 14 जुलाई को रिजल्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article