एजुकेशन

UP Police SI Final Result 2025: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 4,543 अभ्यर्थी हुए सफल

UP Police SI Final Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट uppbpb.gov.in से चेक किए जा सकते हैं।

Image

UP Police SI Final Result 2025

UP Police SI Final Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में एसआई नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयन सूची देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करते हुए उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट और राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक वर्टिकल व होरिजेंटल रिजर्वेशन के आधार पर तैयार की गई है। विभिन्न चरणों की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने वाले कुल 4,543 उम्मीदवार फाइनल लिस्ट में शामिल हुए हैं। बता दें कि बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की पदवार कंबाइंड और कैटेगरी वाइज लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड की हैं।

कब आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा?

UPPRPB द्वारा यूपी पुलिस एसआई की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

कैसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तिम चयन परिणाम' के लिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4 - दिए गए विभिन्न लिंक में से अपनी परीक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा परिणाम की पीडीएफ आ जाएगी।

स्टेप 6 - अब आप इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

नॉर्मलाइज्ड स्कोर कब देख सकेंगे

परीक्षा नियंत्रक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर 22 जुलाई 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव किए जाएंगे। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत मार्क्स देख पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article