एजुकेशन

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया ECA कोटा फिजिकल ट्रायल का शेड्यूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी कोर्स में ईसीए कोटा के ट्रायल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिए है। इसीए कोटा के तहत यूजी कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है अपनी प्रतिभा दिखाने का।

Image

DU UG Admission 2026 (Photo - AI)

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ाई के अलावा अपनी एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) में हुनर दिखाने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए ईसीए (ECA) सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत फिजिकल ट्रायल का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है।इस कोटे के तहत छात्र अपनी खास प्रतिभा के आधार पर डीयू के विभिन्न कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। इस पूरी एडमिशन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के फिजिकल स्किल ट्रायल और परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट की गहन जांच की जाती है।

इन 14 कैटेगरी के तहत मिलते हैं प्रवेश

दिल्ली यूनिवर्सिटी कुल 14 विभिन्न कैटेगरी में ईसीए कोटा के तहत एडमिशन दिया जाता है। इनमें मुख्य रूप से डांस, म्यूजिक, थिएटर, डिबेट, क्रिएटिव राइटिंग, फाइन आर्ट्स, डिजिटल मीडिया, क्विज़, योग, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) जैसी श्रेणियां शामिल हैं। ध्यान दें कि इस साल NCC और NSS कैटेगरी के लिए कोई फिजिकल ट्रायल आयोजित नहीं किया जाएगा। बाकी का पूरा शेड्यूल नीचे दिए गया है।

ECA फिजिकल ट्रायल का पूरा शेड्यूल और ट्रायल सेंटर

छात्रों की सुविधा के लिए अलग-अलग एक्टिविटीज के अनुसार ट्रायल सेंटर और तारीखें नीचे दी जा रही हैं:

क्रिएटिव राइटिंग
ट्रायल सेंटरहंसराज कॉलेज
डांस
ट्रायल सेंटरभारती कॉलेज
इंडियन क्लासिकल16 से 21 जुलाई 2026
वेस्टर्न24 जुलाई 2026
कोरियोग्राफी25 जुलाई 2026
डिबेट
ट्रायल सेंटररामजस कॉलेज
हिंदी16–17 जुलाई 2026
अंग्रेज़ी17–25 जुलाई 2026
डिजिटल मीडिया
ट्रायल सेंटरमहाराजा अग्रसेन कॉलेज
फोटोग्राफी21 जुलाई 2026
फिल्म मेकिंग22 जुलाई 2026
एनिमेशन23 जुलाई 2026
फाइन आर्ट्स
ट्रायल सेंटरआत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD)
स्केचिंग और पेंटिंग20 से 24 जुलाई 2026
स्कल्पचर24 जुलाई 2026
म्यूज़िक (वोकल)
ट्रायल सेंटरमाता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन
इंडियन क्लासिकल और लाइट16 से 22 जुलाई 2026
वेस्टर्न क्लासिकल और लाइट23 से 24 जुलाई 2026
म्यूज़िक (इंस्ट्रूमेंटल – इंडियन)
ट्रायल सेंटरश्री अरबिंदो कॉलेज (डे)
तारीखें21–22 जुलाई 2026
म्यूज़िक (इंस्ट्रूमेंटल – वेस्टर्न)
ट्रायल सेंटरश्री अरबिंदो कॉलेज (डे)
तारीखें23–24 जुलाई 2026
थिएटर
ट्रायल सेंटरमिरांडा हाउस
तारीखें16 से 25 जुलाई 2026
क्विज़
ट्रायल सेंटरज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग)
तारीख20 जुलाई 2026
डिविनिटी
ट्रायल सेंटरराजधानी कॉलेज
तारीखें21–22 जुलाई 2026
योग
ट्रायल सेंटरP.G.D.A.V. (इवनिंग) कॉलेज
तारीखें17 से 20 जुलाई 2026

तारीख बदलने को लेकर डीयू के जरूरी नियम

दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि एक बार किसी भी कैटेगरी के ट्रायल समाप्त होने के बाद तारीख बदलने की कोई भी गुहार या रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। खासकर क्रिएटिव राइटिंग और क्विज़ कैटेगरी में विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि ये दोनों ट्रायल सिर्फ एक-एक दिन ही आयोजित हो रहे हैं, इसलिए इनमें बदलाव का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसके साथ ही डीयू ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार दूसरे शहरों से ट्रायल देने दिल्ली आ रहे हैं, वे संबंधित ईसीए कैटेगरी के लिए निर्धारित तारीखों के बीच अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दिन ट्रायल देने के लिए शेड्यूल में बदलाव का अनुरोध कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article