Urfi Javed Post: रियलिटी शो 'द 50' के कंटेस्टेंट रह चुके अदनान शेख (Adnaan Shaikh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Urfi Javed नाम बदलकर बन गई हैं रिता भारद्वाज, इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? खुद बताया सच)
अदनान शेख ने कही ये बात
एक पॉडकास्ट में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने मल्टीपल मैरिज और महिलाओं को लेकर अपनी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। अदनान ने कहा, 'चार शादी के बाद उसकी जिम्मेदारियां भी होती हैं। सभी को बराबर रखना आसान नहीं है, आज के समय में यह हर किसी के बस की बात नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'आज के जमाने में एक लड़की चार के बराबर है।' बातचीत के दौरान अदनान ने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'या तो वह शादी करके इज्जत की जिंदगी जिए और किसी के नाम से जुड़ जाए, या फिर पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए। क्या बेहतर है? मैं समाज से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई किसी विधवा या तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी करता है, तो उसमें दिक्कत क्या है?' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वे महिलाएं अकेली रहें और बहुत सारे लोग उनका इस्तेमाल करें, तो क्या वह सही है? उन 30 प्रतिशत महिलाओं में तुम्हारी मां और बहन भी हो सकती हैं। क्या तुम चाहोगे कि वे शादी करके सम्मान की जिंदगी जिएं या कोई भी आए और उनका इस्तेमाल करे?'

अदनान शेख ने कही ये बात (pic credit-instagram)
उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा
अदनान शेख के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा। उर्फी ने लिखा, "इन जैसे मर्दों को बोलने की अनुमति क्यों दी जाती है?" उर्फी के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अदनान की बातों की आलोचना की और महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताई। उनके इस बयान को लेकर इंटरनेट पर बहस लगातार तेज होती जा रही है।
