3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे। जांच एजेंसियों द्वारा शुरुआती जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके बाद छात्रों के हित को देखते हुए NTA ने दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी।
NTA ने आज 15 मई को नीट यूजी री एग्जाम की तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा का सिलेबस और प्रश्नों का स्तर पहले जैसा ही रहने की संभावना है। हालांकि परीक्षा पैटर्न में कुछ सुरक्षा आधारित बदलाव किए जा सकते हैं, जैसे:1 - अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र 2- प्रश्न पत्र वितरण का नया सिस्टम 3 - समय प्रबंधन में सख्ती 4 - डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमालइसके अलावा ये भी जानें कि अभी री एग्जाम तो ट्रेडिशनल मोड में होगा, लेकिन शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि अगली बार से परीक्षा आनलाइन होगी।
इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा सख्त रहने वाली है। संभावित बदलावों में शामिल हैं:1 - CCTV की संख्या बढ़ाना 2- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य 3 - AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम 4 -चेकिंग में सख्ती
नहीं। जिन छात्रों ने पहले NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही री-एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी होगा।
हां, इस बार कई छात्रों के परीक्षा केंद्र बदले जा सकते हैं। NTA उन सेंटरों को हटाने पर विचार कर रहा है जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। ऐसे में छात्रों को नए शहर या नए केंद्र आवंटित किए जा सकते हैं।
री-एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, जो हुआ वो हो गया, अब आगे देखने और बढ़ने की जरूरत है। पढ़ाई पर एक बार फिर फोकस करने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि कुछ और सुधार के साथ अच्छा पेपर दे सकते थे, तो ये आपके लिए आखिरी और गोल्डन चांस होगा।