What is NTA in Hindi: भारत में हर साल करोड़ों छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थानों में दाखिले के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं देते हैं। इन परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक खास एजेंसी बनाई, जिसे NTA (National Testing Agency EXPLAINED in Hindi) कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NTA की शुरुआत कब हुई, इसका मुख्य उद्देश्य क्या है और यह छात्रों के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? आइये जानें इसकी स्थापना से लेकर NEET विवाद तक की पूरी कहानी
एनटीए क्या है, What is NTA
NTA का पूरा नाम National Testing Agency यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी है। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के अंतर्गत काम करने वाली एक स्वतंत्र परीक्षा संस्था है।
NTA
एनटीए की स्थापना कब हुई, When NTA Formed
इस एजेंसी का गठन साल 2017 में किया गया था। (When NTA Started) इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाना है। इससे पहले अलग-अलग संस्थाएं विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करती थीं, जिससे कई बार परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए NTA को बनाया गया।
एनटीए की स्थापना क्यों हुई, Why was NTA Formed
भारत में उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए हर साल लाखों छात्र परीक्षाएं देते हैं। पहले परीक्षा आयोजन में कई तरह की समस्याएं सामने आती थीं, जैसे:
- पेपर लीक की घटनाएं
- अलग-अलग राज्यों में अलग व्यवस्था
- परीक्षा केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी
- रिजल्ट में देरी
- पारदर्शिता पर सवाल
NTA, NEET, NEET paper leak
NTA कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित करता है?
जब से NEET Paper Leak Case का मामला उछला है, तब से कई लोग इस बारे में पूछ रहे हैं कि NTA इस परीक्षा के अलावा अन्य किन परीक्षाओं का आयोजन करती है?
आज NTA देश की कई बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कर रही है। इनमें शामिल हैं:
1. NEET (National Eligibility cum Entrance Test)
यह मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में NEET का नाम शामिल है।
2. JEE Main
इंजीनियरिंग कॉलेजों, खासकर NIT, IIIT और अन्य तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए यह परीक्षा होती है।
JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करने का रास्ता भी JEE Main से होकर जाता है।
3. CUET (Common University Entrance Test)
देश की केंद्रीय यूनिवर्सिटीज और कई अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए CUET आयोजित किया जाता है।
इस परीक्षा के जरिए छात्रों को एक समान अवसर देने की कोशिश की गई है।
4. UGC NET
कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।
पीएचडी (Ph.D.) में दाखिला लेने के लिए भी यूजीसी नेट (UGC NET) पास करना जरूरी है।
5. CMAT और GPAT
CMAT: मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए
GPAT: फार्मेसी कोर्स के लिए
एनटीए कैसे काम करता है, How does NTA Work
NTA पूरी तरह तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली पर काम करता है। एजेंसी का लक्ष्य है कि परीक्षाएं:
- निष्पक्ष हों
- समय पर हों
- डिजिटल तरीके से संचालित हों
- छात्रों के लिए परीक्षा देना आसान हो
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड क्या है? इससे क्या फायदा है?
- जल्दी रिजल्ट जारी होता है
- पेपर लीक की संभावना कम होती है
- मूल्यांकन अधिक सटीक होता है
NTA, NEET, NEET paper leak
एनटीए की जिम्मेदारी क्या है, What is the Resposbilities of NTA
NTA केवल परीक्षा आयोजित नहीं करता, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण काम भी करता है:
- परीक्षा केंद्रों का चयन
- देशभर में सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम केंद्र तैयार करना।
- एडमिट कार्ड जारी करना
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध कराना।
- आंसर की जारी करना
- परीक्षा के बाद प्रोविजनल और फाइनल आंसर की जारी करना।
- समय पर रिजल्ट जारी करना
- शिकायत या छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in
छात्रों को किन चुनौतियां का करना होता है सामना
- सर्वर डाउन की समस्या
- तकनीकी गड़बड़ियां
- पेपर लीक के आरोप
- परीक्षा केंद्रों की दूरी
NTA ने भारत की प्रवेश परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं को एक व्यवस्थित और तकनीक आधारित ढांचे में लाकर इस एजेंसी ने करोड़ों छात्रों की प्रक्रिया को आसान बनाया है। बावजूद इसके चुनौतियां खत्म नहीं हुईं, आलोचनाएं जारी हैं, और जल्द ही सख्त कदम लिए जाने की संभावना है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 15 मई को नीट यूजी 2026 री एग्जाम की तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। इसके लिए दोबारा से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसकी जानकारी परीक्षा से कुछ दिन पहले आएगी। पूरी खबर के लिए इस लिंक पर जाएं
NTA, NEET, NEET Paper Leak
एक नजर NEET Paper Leak पर
3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा में देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इस बार भी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने किया। परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर पहुंचे थे, लेकिन परीक्षा के कुछ ही दिनों बाद पेपर लीक की पुष्टि की खबरें आ गईं, जिसने पूरे देश के छात्रों को तगड़ा झटका दिया। परीक्षा के महज 9 दिन बाद NEET-UG 2026 पेपर लीक को रद्द कर दिया गया। इस मामले को सीबीएसई को सौंपा गया, और तुरंत गिरफ्तारियां शुरू हो गईं।
घटना के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर बहस शुरू हो गई। कई डॉक्टर संगठनों और शिक्षा विशेषज्ञों ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की है। आज मई को नीट यूजी री एग्जाम की डेट आई, और बताया गया कि परीक्षा 21 जून को होगी। लेकिन इस बार रजिस्टर्ड छात्रों को न दोबारा पंजीकरण करना होगा और न ही फीस का भुगतान करना होगा।
