स्पोर्ट्स

Fifa World Cup Closing Ceremony: फीफा के क्लोजिंग सेरेमनी में सजेगी सितारों की महफिल, चार-चांद लगाएंगे ये सेलिब्रिटी

Fifa World Cup Closing Ceremony: फीफा ने क्लोजिंग सेरेमनी का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप का समापन समारोह भी इस बार भव्य होने वाला है। यह कार्यक्रम न्यूजर्सी स्टेडियम पर होगा।

Image

फीफा क्लोजिंग सेरेमनी (साभार-X)

Fifa World Cup Closing Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरेमनी का ऐलान कर दिया गया है। हमेशा की तरह इस बार भी सितारों की महफिल सजने वाली है। पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 48 टीमों के बीच खेला जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है और सबसे बड़े फीफा विश्व कप का समापन समारोह भी अभूतपूर्व होगा और न्यूजर्सी स्टेडियम पर होने वाले इस कार्यक्रम में टॉम क्रूज, लौरा पाउसिनी, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे वैश्विक सुपरस्टार नजर आयेंगे।

फीफा ने एक बयान में कहा कि तीन मेजबान देशों और 16 शहरों में हुए इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाया जायेगा।

एमी, ग्रैमी, आस्कर और टोनी पुरस्कार विजेता जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगीत गायेंगी। फीफा विश्व कप 2026 के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिरगी ने कहा, "उद्घाटन समारोह की भावना को आगे बढ़ाते हुए समापन समारोह में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिये फीफा विश्व कप 2026 का समापन किया जायेगा। इसके बाद उस बहुप्रतीक्षित मैच की शुरुआत होगी जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा।" यह कार्यक्रम मैच से 4 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

19 जुलाई को होगा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि रैंकिंग की टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। इस बार अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयनुसार 20 जुलाई देर रात 12.30 का वक्त होगा। फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम भिड़ सकती है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article