SSC MTS Havaldar Result 2026 Released: एसएसी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC MTS Havaldar Result 2026) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SSC MTS Havaldar Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
SSC MTS, Havaldar Result 2026: कुल इतने पदों पर होगा सेलेक्शन
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के कुल 7 हजार 948 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया गया है। हवलदार के पदों पर अभ्यर्थियों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के आधार पर किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
SSC MTS, Havaldar Result 2026 ChecK Here: ऐसे चेक करें एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC MTS/Havaldar Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC MTS Result 2026: कब हुई थी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा
बता दें मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ एवं हवलदार (CBIC एवं CBN) परीक्षा, 2025 की अधिसूचना 26 जून 2025 को जारी की गई थी। इसके तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन 4 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में कुल 8,04,633 अभ्यर्थी शामिल हुए।
SSC Havaldar Result 2026: ये अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट में नहीं होंगे शामिल
जो अभ्यर्थी पीईटी/पीएसटी में उत्तीर्ण नहीं होंगे, उन्हें हवलदार पद के अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि ऐसे अभ्यर्थी एमटीएस पद के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो उनकी पात्रता का मूल्यांकन मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
