RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा तिथि का ऐलान कर (RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026) दिया है। सीबीटी 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो (RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date) सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एग्जाम एनटीपीसी के विभिन्न ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए होगी। यहां अभ्यर्थियों से सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषय से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
बता दें आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट 11 जून को जारी किया गया था। वहीं अब सीबीटी 2 एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए देख सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पिता से मिली देशसेवा की प्रेरणा, ASI की बेटी बनीं वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट या रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Date: यहां देखें रीजनल वेबसाइट
- RRB Bhubaneshwar: rrbbbs.gov.in
- RRB Ahmedabad: rrbahmedabad.gov.in
- RRB Bengaluru: rrbbnc.gov.in
- RRB Bhopal: rrbbhopal.gov.in
- RRB Allahabad: rrbpryj.gov.in
- RRB Bilaspur: rrbbilaspur.gov.in
- RRB Chennai: rrbchennai.gov.in
- RRB Chandigarh: rrbcdg.gov.in
- RRB Ranchi: rrbranchi.gov.in
- RRB Kolkata: rrbkolkata.gov.in
RRB NTPC Graduate CBT 2 Admit Card: कब जारी होगा ए़डमिट कार्ड
बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 5 से 7 जुलाई के बीच किसी भी वक्त प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बिना एडमि कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
