एजुकेशन

पिता से मिली देशसेवा की प्रेरणा, ASI की बेटी बनीं वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

Priya Malviya Motivational Success Story: हर साल AFCAT की परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का हो पाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए AFCAT में 113वीं रैंक लाने वाली मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की एक लड़की की कहानी लेकरन आए हैं। जिन्होंने घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी की और अब फ्लाइंग ऑफिसर बन अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

Image

Priya Malviya Motivational Success Story: प्रिया मालवीय बनीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पहली महिला पायलट

Priya Malviya Motivational Success Story: कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर (Priya Malviya Success Story) सकता है। यह लाइन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली प्रिया मालवीय पर सटीक (Priya Malviya Motivational Success Story) बैठती है। प्रिया ने अपने पिता को पुलिस फोर्स में सेवा करते हुए देखकर देश की सेवा करने का सपना देखा था। गुजरात से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) दिया और उसे सफलतापूर्वक पास किया। अब प्रिया आसमान में उड़ान भरेंगी। उन्होंने अपनी इस सफलता से परिवार और क्षेत्रवासियों का मान बढ़ाया है।

AFCAT में एआईआर 113 रैंक

बता दें प्रिया ने साल 2025 में आयोजित AFCAT परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 113 हासिल की। इस उपलब्धि के साथ वह छिंदवाड़ा जिले की पहली महिला बन गई हैं, जिन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर चुना गया है। प्रिया के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है।

घर पर रहकर की परीक्षा की तैयारी

खास बात यह है कि प्रिया ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भर से ही परीक्षा की तैयारी पूरी की। मीडीया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बाताया कि इंजीनियरिंग के बाद, मैंने ऑनलाइन कोचिंग की मदद से लगभग डेढ़ साल तक घर पर ही तैयारी की। यह कामयाबी मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसी है। मैंने हमेशा अपने पिता को देश की सेवा करते देखा और बचपन से ही मेरे मन में भी वैसी ही इच्छा रही। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ साथ मेरा ध्यान आर्म्ड फोर्सेज में शामिल होने पर भी रहा। परिवार के सहयोग से आखिरकार मैं अपना यह लक्ष्य हासिल कर पाई हूं।

क्या होती है AFCAT परीक्षा

बता दें AFCAT का पूरा नाम एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (Air Force Common Admission Test) होता है। यह परीक्षा भारतीय वायुसेना की ओर से आयजित की जाती है। इसके माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच तथा ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारियों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा आमतौर पर वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिन्हें AFCAT-1 और AFCAT-2 कहा जाता है। हर साल AFCAT की परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article