RRB NTPC Admit Card 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (RRB NTPC Admit Card 2025) दिया है। आरआरबी ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (RRB NTPC Admit Card) सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी रीजनल वेबसाइट पर जाकर भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 7 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नॉन-टेक्निकल अंडरग्रेजुएट के अंतर्गत 3445 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
RRB NTPC Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB NTPC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
RRB NTPC Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
