Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे मुहावरे और फ्रेज (Phrases) हैं जो बातचीत को न केवल प्रभावशाली बनाते हैं, बल्कि भाषा में एक अलग निखार भी लाते हैं। ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय और एडवांस्ड इंग्लिश फ्रेज है "At sixes and sevens" (या 'At 6s and 7s')। जब आप अंग्रेजी में किसी स्थिति, जगह या दिमाग की ऐसी हालत को दर्शाना चाहते हैं जहां सब कुछ अस्त-व्यस्त, उलझन भरा या भ्रमित हो, तो इस फ्रेज का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Banking, GRE की तैयारी करने वाले छात्रों और एडवांस इंग्लिश सीखने के शौकीनों के लिए इस मुहावरे की सही समझ होना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपना हाथ एडवांस्ड इंग्लिश में मजबूत करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए आज आपको At 6s and 7s' का वास्तविक अर्थ के साथ यह बताएं कि इसका शुरुआत कैसे हुई थी और इसका इस्तेमाल कहां और कैसे किया जा सकता है।
'At 6s and 7s' का मुख्य अर्थ
अंग्रेजी में "At sixes and sevens" के मुख्य रूप से दो प्रमुख अर्थ होते हैं, जो इस प्रकार है -
1. अस्त-व्यस्त या बिखरा हुआ होना - जब कोई स्थान, सामान या स्थितियां पूरी तरह से बिखरी हुई हों और वहां कोई व्यवस्था न हो।
2. भ्रमित या अनिश्चित होना - जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से निर्णय न ले पा रहा हो या परिस्थितियों को लेकर पूरी तरह से असमंजस की स्थिति में हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंग्लिश फ्रेज 'I am Switzerland' का क्या है अर्थ? ऐसे करें इस्तेमाल
कहां से आया यह फ्रेज?
इस फ्रेज की जड़ें 14वीं शताब्दी के ब्रिटेन से जुड़ी मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि लंदन की दो प्रमुख व्यापारिक गिल्ड —'मर्चेंट टेलर्स' और 'स्किनर्स' के बीच वरीयता क्रम में छठे (6th) और सातवें (7th) स्थान को लेकर गहरा विवाद रहता था। इस विवाद और असमंजस को सुलझाने के लिए मेयर ने यह नियम बनाया कि हर साल दोनों कंपनियां आपस में छठे और सातवें स्थान को बदलती रहेंगी। इसी अनिश्चितता और विवाद की स्थिति से "At sixes and sevens" मुहावरा लोकप्रिय हुआ, जिसका मतलब 'असमंजस या अव्यवस्था' बन गया। आइए अब इसके इस्तेमाल के बारे में जानें।
एडवांस्ड इंग्लिश में कैसे करें इस्तेमाल?
"After moving to the new house, all my belongings were at sixes and sevens." (नए घर में शिफ्ट होने के बाद मेरा सारा सामान पूरी तरह से अस्त-व्यस्त था।)
"The management was at sixes and sevens after the sudden resignation of the CEO." (सीईओ के अचानक इस्तीफे के बाद कंपनी का प्रबंधन पूरी तरह से असमंजस और अव्यवस्था में आ गया।)
"Don't worry if your career plans are at sixes and sevens right now; things will fall into place soon." (परेशान मत होइए अगर आपके करियर के प्लान अभी उलझन भरे हैं; जल्द ही सब सही हो जाएगा।)
"Before the surprise audit, the accounts department was completely at 6s and 7s." (अचानक हुए ऑडिट से पहले अकाउंट विभाग पूरी तरह से बिखरा और अव्यवस्थित था।)
"She felt at sixes and sevens trying to decide which university offer to accept." (यह तय करने में कि किस यूनिवर्सिटी का ऑफर स्वीकार करे, वह काफी भ्रमित महसूस कर रही थी।)
"The kitchen was at sixes and sevens after the grand dinner party." (शानदार डिनर पार्टी के बाद रसोईघर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था।)
"Due to bad weather, the entire flight schedule was at sixes and sevens." (खराब मौसम के कारण उड़ानों का पूरा टाइमटेबल गड़बड़ा गया था।)
"Without a clear strategy, the project team is currently at 6s and 7s." (बिना किसी स्पष्ट रणनीति के, प्रोजेक्ट टीम फिलहाल असमंजस की स्थिति में है।)
"I left my desk at sixes and sevens yesterday, so I need to clean it first." (कल मैं अपनी डेस्क अस्त-व्यस्त छोड़कर गया था, इसलिए मुझे पहले इसे साफ करना होगा।)
"Whenever politics is discussed in our group, everyone ends up at sixes and sevens." (जब भी हमारे समूह में राजनीति पर चर्चा होती है, हर कोई विचारों में पूरी तरह उलझ जाता है।)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अंग्रेजी मुहावरा 'Months of Sundays' का क्या अर्थ है?
भाषा सुधारने के लिए जरूरी टिप्स
SSC CGL, Bank PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के "Idioms & Phrases" सेक्शन में 'At sixes and sevens' अक्सर पूछा जाता है। साधारण "I am confused" कहने के बजाय "I am a bit at sixes and sevens today" कहना आपकी अंग्रेजी को अधिक एडवांस्ड और नेचुरल लुक देता है। एडवांस्ड इंग्लिश आज के समय में केवल प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए नहीं बल्कि खुद को प्रेजनटेबल बनाने और बातचीत को प्रभावशाली बनाती है। इसलिए हर युवा को आज एडवांस्ड इंग्लिश में मुहावरे और फ्रेज का इस्तेमाल करना ही चाहिए।
