एजुकेशन

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर नौकरी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

DU Recruitment 2026: विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 है।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर पूरी की जा सकती है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2026 है, दरअसल यहां ध्यान दें कि यदि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के तारीख से लेकर अगले दो सप्ताह तक आप आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है। यह अनुभव विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, PSU और स्वायत्त संस्थाओं में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर होना चाहिए। निर्धारित शर्तों के अनुसार निजी कंपनियों और कॉरपोरेट बैंकों का अनुभव भी मान्य हो सकता है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। आरक्षण और आयु में छूट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कोई डायरेक्ट लिंक नहीं है, आप यहां दी गई आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं:

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग1,000 रुपये
OBC-NCL, EWS और महिला800 रुपये
SC, ST और PwBD600 रुपये

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में चयन तीन चरणों के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 सवालों के लिए 200 अंक निर्धारित हैं। इसमें सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणितीय क्षमता और उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए होगी।

इसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। स्किल टेस्ट 100 अंकों का होगा, जिसमें कम से कम 50 अंक लाना जरूरी है। यह केवल क्वालिफाइंग होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article