एजुकेशन

Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के डमी एडमिट कार्ड किए जारी, 7 नवंबर तक करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के डमी एडमिट कार्ड किए जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने ये एडमिट कार्ड छात्रों की ओर से रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म में भरी गई जानकारी के आधार पर तैयार किए हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती दिखाई देती है तो समय रहते उसे ठीक करा लें।

डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, फोटो, हस्ताक्षर या विषय से जुड़ी जानकारी में गलती होने पर छात्र अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान के प्रमुख के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कराया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि अपने नाम या माता-पिता के नाम में पूरी तरह बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

BSEB Dummy Admit Card कैसे करें डाउनलोड?

मैट्रिक के विद्यार्थी exam.biharboardonline.org और इंटर के छात्र intermediate.biharboardonline.com पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. संबंधित आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2. होमपेज पर Dummy Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

4. Submit बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर डमी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके सभी जानकारियां जांच लें।

फरवरी 2027 में हो सकती हैं परीक्षाएं

बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी नहीं किया है। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे डमी एडमिट कार्ड में किसी भी गलती को अंतिम तारीख से पहले ठीक करा लें। परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article