REET Result 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान रीट रिजल्ट 2025 (Rajasthan REET Result 2025) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan REET Result 2025: कब जारी होगा रीट रिजल्ट
राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रीट रिजल्ट अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download Rajasthan REET Result 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Result 2025: राज्य स्तरीय परीक्षा
राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में करीब 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
