एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026: यूपी शिक्षक भर्ती से रेलवे ALP तक, इस हफ्ते 19 हजार से ज्यादा नौकरियां, देखें पूरी लिस्ट

Sarkari Naukri 2026, Latest Government Jobs For 12th, Graduation (सरकारी नौकरी 2026) : यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। यहां हम आपके लिए यूपी शिक्षक भर्ती, रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट और एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में निकलने वाली 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती लेकर आए हैं।

Image

Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते 19000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Sarkari Naukri 2026, Latest Government Jobs For 12th, Graduation (सरकारी नौकरी 2026): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15,000 से अधिक शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां सहायक अध्यापक भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 897 व पीजीटी शिक्षक के 2607 पदों पर भर्ती होगी। वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 1465 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस हफ्ते कुल 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। यहां आप इस हफ्ते की टॉप जॉब्स के बारे में जान सकते हैं।

यूपी में शिक्षक के 15000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15,000 से ज्यादा शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सहायक अध्यापक भर्ती के तहत कुल 12,405 पद, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 897 ओर पीजीटी शिक्षक के 2607 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें या हमारे नीचे दिए इस आर्टिकल को पूरा पढें।

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर बेस्ड में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पात्र होंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करना होगा।

एसएससी दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई वैकेंसी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली पुलिस में 317 पद, सीएपीएफ में 1,467 सब-इंस्पेक्टर (जीडी) पद और सीआईएसएफ में 234 एसआई (अग्नि) पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

SSC दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई के लिए क्वालिफिकेशन

यहां आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेसन की बात करें तो दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ में एसआई (जीडी) केपदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सीआईएसएफ में एसआई (फायर) के पद के लिए उम्मीदवारों के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ विज्ञान में ग्रेजुएट या इंजीनियरिंग विषयों में तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ आवश्यक योग्यता होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्ती की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article