देश

'राहुल को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन', 'मां को कुर्सी दो' कॉमेडी पर भड़के CM मोहन और फडणवीस; माफी की मांग

Stand-Up Comedy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर स्थित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि की कॉमेडी को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: कांग्रेस)

Stand-Up Comedy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर स्थित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि की कॉमेडी को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, मोहन यादव ने राहुल गांधी से देशभर की माताओं से माफी मांगने को कहा।

दरअसल, पुलकित मणि ने 'मां को कुर्सी दो' वाला एक कॉमेडी किया जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से देशभर की माताओं से माफी मांगने की मांग की है।

'देश की माताओं से माफी मांगें राहुल'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन भागवत ने 'मां को कुर्सी दो' वाले कॉमेडी को बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।

मोहन यादव ने 'एक्स' पर राहुल गांधी और कॉमेडियन पुलकित मणि का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।''

राहुल गांधी पर बरसे मोहन यादव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था, उसका इस तरह मजाक उड़ाना देशभर की माता का अपमान करना है। कुछ ही दिनों में हम नवरात्रि पर मां भवानी का आह्वान करेंगे और घर-घर कन्या पूजी जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण हमेशा मातृशक्ति का अपमान करते रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।

'राहुल को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन'

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो कांग्रेस को बेरोजगार कर दिया है। अब कम से कम स्टैंड-अप कॉमेडियन का रोजगार उन्हें मिले।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, ''राहुल गांधी जो मिमिक्री कर रहे हैं, मैं तो ऐसा मानता हूं कि राहुल गांधी जी को पार्टी को छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बनना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी को तो उन्होंने बेरोजगार कर दिया है। अब कम से कम स्टैंड-अप कॉमेडियन का रोजगार उन्हें मिले।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article