एजुकेशन

Jamia ऑड सेमेस्टर एग्जाम के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन? जानें लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

Jamia में ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन शुरू होने की डेट के साथ लेट फीस के साथ अंतिम तिथि की जानकारी भी दी गई है।

Image

Jamia ऑड सेमेस्टर एग्जाम के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन? (Photo - AI)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने विभिन्न अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स में ऑड सेमेस्टर एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑड सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो छात्र आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के परीक्षा में बैठने के लिए तय समय-सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है। समय पर फॉर्म जमा न करने की स्थिति में छात्रों को लेट फीस का भुगतान करना होगा। आइए अब आपको आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की तिथियों को लेकर जारी शेड्यूल के बारे में बताएं।

कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Jamia में रेगुलर और पार्ट-टाइम कोर्सों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म का लिंक 25 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल पर सक्रिय हो जाएगा। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र उस पर क्लिक कर अपना एग्जाम फॉर्म भर पाएंगे।

जामिया ऑड सेमेस्टर परीक्षा 2026 की मुख्य तिथियां

विवरणमहत्वपूर्ण तिथियां
बिना विलंब शुल्क आवेदन की शुरुआत25 सितंबर 2026
बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026
विलंब शुल्क (Late Fee ₹1000) के साथ अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार/संशोधन (Correction Window)01 नवंबर से 05 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटjmicoe.in / jmi.ac.in

किन-किन कोर्स के छात्र भर सकते हैं फॉर्म?

अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट - बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि के ऑड सेमेस्टर छात्र।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स - डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के विद्यार्थी।

पीएचडी कोर्सवर्क - सत्र 2025-26 के सेमेस्टर-2 और सत्र 2026-27 के सेमेस्टर-1 में नामांकित शोधार्थी।

बैकलॉग - जिन छात्रों के पिछले ऑड सेमेस्टर में बैकलॉग या बैक आई थी, वह इस सेमेस्टर में परीक्षा देकर उसे पास कर सकते हैं। वह छात्र भी एग्जाम फॉर्म में अपने विषय भर सकते हैं।

विलंब शुल्क

यदि छात्र 20 अक्टूबर 2026 की निर्धारित समय-सीमा तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये के विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ 30 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म जमा करने का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। इसके बाद भी जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए, वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें, साथ ही लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की बजाए पहले ही प्रक्रिया पूरी करें।

फॉर्म सुधार के लिए मिलेगा मौका

यदि एग्जामिनेशन फॉर्म भरते समय छात्र से किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है, तो वह छात्र 01 नवंबर से 05 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उसमें संशोधन/सुधार कर पाएंगे। उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

ऑड सेमेस्टर एग्जाम के लिए कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- जामिया के परीक्षा नियंत्रक की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं।

स्टेप 2 - 'Student Portal' या 'Semester Exam Form 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपने स्टूडेंट रोल नंबर/एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपने संबंधित विषयों/पेपर्स का चयन करें और विवरण की जांच करें।

स्टेप 5 - यदि कोई परीक्षा शुल्क लागू है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6 - सबमिट किए गए फॉर्म की प्रिंट कॉपी जरूर लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article