एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2026: कल जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट, 4 स्टेप में कर पाएंगे परिणाम चेक

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2026: 20 मई को आयोजित हुई राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। VMOU द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Image

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2026 (Photo- Canva)

Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हजारों-लाखों उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 20 मई को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का यह इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने परीक्षा परिणाम जारी करने की डेट(Rajasthan Pre DElEd Result 2026 Date) बता दी है। रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम लिंक एक्टिव हो जाएगा।

कब जारी होगा राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2026?

आधिकारिक तौर पर जारी जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 10 जून 2026 को जयपुर के क्षेत्रीय केंद्र से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा की जाएगी। परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है, लेकिन किस समय परिणाम जारी किए जाएगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 3 बजे के आसपास जारी किया जा सकता है। परिणाम यूनिवर्सिटी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई को राज्य के 1774 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा राजस्थान के डीएलएड कॉलेज में 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 605242 ने आवेदन किया था। परीक्षा के दौरान केवल 497178 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

कैसे डाउनलोड करें राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2026?

स्टेप 1 - राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर क्लिक करें।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Rajasthan Pre-DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इस पेज पर उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा परिणाम आ जाएंगे। जिसे आप डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

कितने है राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड के क्वालिफाइंग मार्क्स

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार इस प्रकार है -

जनरल - 50 %

एससी और एसटी - 45 %

ओबीसी - 45 %

दिव्यांग - 45 %

विधवा और तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) - 45 %

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए शुरू की जाएगी। बता दें कि अभी तक काउंसलिंग को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि इस संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना उनसे न छूट पाए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article