देश

'यह तो छोटी सी बात है...' कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ हादसे पर बंगाल स्पीकर के विवादित बोल पर भड़की TMC

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 'छोटी घटना' बताने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने ही इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है।

Image

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान मची थी भगदड़

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान हुई चोरबागान भगदड़ को 'छोटी सी घटना' बताए जाने पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी, पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस पर स्पष्टीकरण और माफी की मांग की है। विधानसभा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बोस ने दुर्गा पूजा के जश्न का जिक्र करते हुए कहा, 'हमने दुर्गा पूजा के दौरान खूब आनंद लिया, लेकिन एक छोटी सी घटना हो गई, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ।'

17 अक्टूबर को महासप्तमी के मौके पर, उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में एक जानलेवा भगदड़ मच गई थी, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

'आप पूजा के दौरान चोरबागान में हुई मौतों को 'छोटी सी घटना' मानते हैं?'

इस टिप्पणी पर ममता खेमे के विधायक और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भगदड़ और उसमें हुई मौतों को 'छोटी सी घटना' बताए जाने पर सवाल उठाया।घोष ने कहा, 'माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी, क्या आप पूजा के दौरान चोरबागान में हुई मौतों को 'छोटी सी घटना' मानते हैं? क्या ये शब्द सच में आपके मुंह से निकले हैं? आपको अपनी बात सुधारने के लिए एक बयान जारी करना चाहिए।'उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया कि चोरबागन की घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के नाम, अगले विधानसभा सत्र की शुरुआत में पेश किए जाने वाले शोक प्रस्ताव में शामिल किए जाएं।

इस बयानबाजी ने चोरबागान भगदड़ के मामले को फिर से चर्चा में ला दिया

TMC नेता ने आगे कहा, 'एक सूची तैयार रखें, चोरबागान में जान गंवाने वाले सभी लोगों के नाम अगले सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव में जरूर शामिल होने चाहिए।' इस बयानबाजी ने चोरबागान भगदड़ के मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है, और विधानसभा अध्यक्ष के शब्दों के चुनाव को लेकर एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। TMC ने बोस से उनकी टिप्पणी पर आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article