न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड हैं। 400 छक्के जड़ने के अलावा हिटमैन के निशाने पर 21,000 इंटरनेशनल रन भी है। इसके अलावा जीत में उनके 15,000 रन भी पूरे होने वाले हैं। चलिए एक-एक कर उनके रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।
वनडे क्रिकेट की बात करें तो रोहित इस फॉर्मेट में 381 छक्के जड़ चुके हैं। 400 छक्के के जादूई आंकड़े से वह केवल 19 कदम दूर हैं। इतना ही नहीं अगर वह 26 छक्के और जड़ दें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 700 छक्के भी हो जाएंगे और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
रोहित 21,000 इंटरनेशनल रन से केवल 348 रन दूर हैं। 517 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 42.66 के एवरेज से 20,652 रन बनाए हैं, जिसमें 52 सेंचुरी और 113 फिफ्टी शामिल हैं, जिसमें 264 का बेस्ट स्कोर भी शामिल है।
रोहित शर्मा जब भी बड़ी पारी खेलती है तब टीम जीतती है। यही कारण है कि वह अब तक टीम इंडिया की जीत में 327 मैच में 14,817 रन बना चुके हैं जिसमें 42 सेंचुरी और 79 फिफ्टी शामिल हैं। 183 रन और बनाने पर वह जीत में 15,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले रिकी पोंटिंग, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर यह कारनामा कर चुके हैं।
रोहित शर्मा SENA कंट्री में बतौर ओपनर 5,000 इंटरनेशनल रन बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। फिलहाल रोहित 114 मैच और 123 पारी में 44.32 की औसत से 4,964 रन बना चुके हैं, जिसमें 17 शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल हैं। 36 रन बनाते ही वह 5,000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे।
रोहित को न्यूजीलैंड में सिर्फ एक सेंचुरी की जरूरत है, जिससे वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।