सबसे पहले तो ये बात जान लेते हैं कि नौकरी के लिए आवेदन करते समय ज्यादातर उम्मीदवारों को लगता है कि एचआर की नजर सबसे पहले मार्क्स, डिग्री या फिर फोटो पर पड़ती होगी। लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है।
HR के पास किसी भी कैंडिडेट का रिज्यूमे देखने के लिए 6-10 सेकेंड होते हैं। इससे ज्यादा समय रिज्यूमे पर नहीं लगाया जाता। ऐसे में HR सबसे पहले क्या नोटिस करता है, ये जानना बेहद जरूरी है।
बता दें कि सबसे पहले आपके Resume में आपका एक्सपीरियंस देखा जाता है। एचआर के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या ये कैंडिडेट इस नौकरी के लिए फिट है? कंपनी जिस भी रोल के लिए उम्मीदवार को हायर कर रही है, वो उम्मीद करती है कैंडिडेट का एक्सपीरियंस भी उसी फील्ड में हो।
अगर आपके पास जॉब एक्सपीरियंस नहीं है तो फिर HR आपके इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स, फ्रीलांस काम या फिर कॉलेज एक्टिविटीज को देखता है। ये चीजें आपकी स्किल्स दिखाती हैं।
एचआर ये देखता है कि आपने क्या काम किया है? आपने कितने समय तक काम किया है? क्या उपलब्धियां हासिल कीं? क्या इस नौकरी से आपका एक्सपीरियंस जुड़ा है?
अगर आप अपने रिज्यूमे को अच्छा बनाना चाहते हैं तो अपना एक्सपीरियंस सबसे नीचे लिखने की बजाय ऊपर लिखें। साथ ही अपनी उपलब्धियों को अच्छी तरह से समझाएं।