Odisha 10th Result 2026 OUT: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे आज शनिवार (2 मई) को जारी कर दिए गए। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in से अपना परिणाम देख सकेंगे, ध्यान रहे, रिजल्ट लिंक शाम 6 बजे एक्टिव किया जाएगा। Odisha 10th Result 2026 Online देखने के लिए आपको रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इस साल 95.33 छात्र पास
हुए।
ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा था कि नतीजे जारी होने के बाद, प्रमाण पत्र अंग्रेजी के साथ-साथ ओडिया भाषा में भी जारी किए जाएंगे। जानें डाउनलोड करने का तरीका
Odisha 10th Result 2026 Step to Check
Odisha 10th Result 2026 Online Check करने के लिए इन स्टेप्स को देखें
1. Odisha 10th Result 2026 Website bseodisha.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर मौजूद Odisha 10th Result 2026 Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. रिजल्ट देखें और पेज को डाउनलोड कर लें।
Odisha 10th Result 2026: Passing Marks
ओडिशा बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे; जो छात्र इससे कम अंक प्राप्त करेंगे, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मार्किंग स्कीम के तहत, थ्योरी पेपर का वेटेज 80 प्रतिशत होता है, जबकि प्रैक्टिकल का वेटेज शेष 20 प्रतिशत होता है।

Odisha 10th Result 2026
ओडिशा राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 19 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गईं।
इस साल, ओडिशा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 5.61 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। यह परीक्षा पूरे राज्य में 3,082 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
