एजुकेशन

NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा रद्द पर क्या बोले करियर एक्सपर्ट, छात्रों को दी तैयारी में जुट जाने की सलाह

NEET यूजी परीक्षा के कैंसिल होने पर छात्रों के अलग-अलग विचार देखने को मिल रहे हैं। इस बीच करियर एक्सपर्ट भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं।

Image

NEET UG

नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा के रद्द होने के फैसले से सभी छात्रों में हलचल मच गई है। कुछ छात्रों इस फैसले को सही माना है तो वहीं कु छात्रों का कहना है कि पूरे देश में पेपर रद्द नहीं करना चाहिए। सबसे अलग-अलग विचार देखने को मिल रहे हैं। इस बीच पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार द्वारा उठाए गए इस कड़े कदम पर देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के दिग्गजों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्पेशलिस्ट का मानना है कि जहां यह फैसला छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी था, वहीं यह सिस्टम की खामियों को भी उजागर करता है।

एलन (ALLEN) के सीईओ ने मांगी 'दोषियों के लिए सख्त सजा'

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने इस घटना पर गहरा दुख और निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि दो साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, और इसका दोबारा होना बेहद हताश करने वाला है। कुकरेजा ने जोर देकर कहा कि "हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जो भी इस गलत काम के लिए जिम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।" उन्होंने आगे कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को अब सिस्टम पर लोगों के विश्वास और साख को फिर से बहाल करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि 'हमें बस दो बातों पर ध्यान देना चाहिए: अपने बच्चों को उनकी हिम्मत वापस दिलाने में मदद करना, और यह सुनिश्चित करना कि वे एक बार फिर परीक्षा देने के लिए पूरी तरह से तैयार हों।'

मोशन एजुकेशन ने दी नीट परीक्षा रद्द होन पर प्रतिक्रिया

मोशन एजुकेशन के संस्थापक नितिन विजय ने इसे एक अप्रिय घटना बताया, लेकिन साथ ही परीक्षा आयोजन की जटिलताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि "20 लाख से अधिक बच्चों की पेन-पेपर परीक्षा आयोजित करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें 2 लाख से ज्यादा लोग प्रक्रिया में शामिल होते हैं और 5000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है।" इसके साथ ही फैसला जल्दी लेने पर सरकार की तारीफ की। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि अगली परीक्षा में वही सफल होगा जो खुद को शांत और केंद्रित रखेगा।

छात्रों के लिए आगे की राह

दोनों ही विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय पीछे देखने का नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी का है। परीक्षा रद्द होना निश्चित रूप से छात्रों के लिए मानसिक रूप से थकाने वाला है, लेकिन साथ ही यह उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर करने का मौका भी देता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article