एजुकेशन

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा, लाखों छात्र होते हैं शामिल, जानें कहां-कहां मिलता है एडमिशन

NEET देश की सबसे बड़ी और कठिन मेडिकल परीक्षा मानी जाती है। हर साल लाखों की तादाद में छात्र इसमें डॉक्टर बनने का सपना लेकर शामिल होते हैं। आइए आपको बताएं नीट पास करने के बाद कहां-कहां एडमिशन मिलता है।

Image

NEET (Photo- Canva)

नीट (NEET) देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह 'पेपर लीक' विवाद के कारण काफी चर्चा में है। 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 की परीक्षा को लेकर मचे हंगामे के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लगातार सवालों के घेरे में थी। इसी मामले के चलते आज, 12 मई को एनटीए परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लिए इस परीक्षा में बैठते हैं। यह परीक्षा केवल एमबीबीएस (MBBS) के लिए ही नहीं, बल्कि मेडिकल क्षेत्र के कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश का रास्ता भी खोलती है। आइए जानते हैं कि नीट परीक्षा से छात्र किन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं और साथ ही साथ नीट यूजी परीक्षा के आधार पर कहां-कहां एडमिशन मिलता है।

नीट की परीक्षा से छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

MBBS: यह सबसे लोकप्रिय कोर्स है, जिसे पूरा करने के बाद छात्र डॉक्टर बनते हैं।

BDS: जो छात्र डेंटल यानी दांतों का डॉक्टर बनना चाहते हैं, वे इस कोर्स में प्रवेश लेते हैं।

BUMS, BAMS और BHMS: ये आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े कोर्सेज हैं।

B.Sc. Nursing: कई बड़े संस्थानों में नर्सिंग कोर्स के लिए भी अब नीट के स्कोर को अनिवार्य कर दिया गया है।

Veterinary (BVSc & AH): पशु चिकित्सक बनने की इच्छा रखने वाले छात्र भी नीट के जरिए ही इन कोर्सेज में एडमिशन पाते हैं।

कितने लाख होते हैं परीक्षा में शामिल

बता दें कि हर साल एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर शामिल होते हैं।

3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा में इस साल 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

नीट यूजी के आधार पर कहां-कहां मिलता है एडमिशन

NEET UG परीक्षा के माध्यम से छात्र देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। हर मेडिकल की शिक्षा देने वाले संस्थान नीट यूजी में प्राप्त अंकों के आधार पर ही छात्रों दाखिला देते हैं। बता दें AIIMS और JIPMER में भी प्रवेश के लिए अब नीट के अंक अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article