Mumbai University UG Third Merit List 2026 OUT: मुंबई यूनिवर्सिटी ने UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। BA, BCom, BSc, BMS, BAF, BBI जैसे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में अप्लाई करने वाले छात्र अब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट उन सीटों के आधार पर बनी है जो दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद खाली रह गई थीं। यानी जिन छात्रों को पहले राउंड में जगह नहीं मिली थी, उनके पास अब एडमिशन का मौका है।
एडमिशन की आखिरी तारीख 9 जून (University of Mumbai)
तीसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले स्टूडेंट्स को 5 जून से 9 जून 2026 के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि तय समय में प्रोसेस पूरी न करने पर सीट कैंसिल हो जाएगी। इसलिए कॉलेज द्वारा दिए गए निर्देशों को फॉलो करें और आखिरी दिन का इंतजार न करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कंप्यूटर फील्ड में बनाना है करियर? लेकिन किस कोर्स में जाना होगा सही, एक क्लिक से समझें
मेरिट लिस्ट ऐसे देखें
मुंबई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें। होमपेज पर “Admission” सेक्शन में जाएं। अपने कोर्स की “Third Merit List 2026” वाली लिंक पर क्लिक करें। PDF ओपन होगी, उसमें Ctrl+F दबाकर नाम या रोल नंबर सर्च करें। लिस्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें, आगे काम आएगा।
सीट मिलने पर क्या करें
जिन छात्रों का नाम लिस्ट में आया है, उन्हें कॉलेज में जाकर सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और तय फीस का भुगतान करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा होने के बाद ही एडमिशन कंंफर्म माना जाएगा। अगर तय तारीख तक कोई स्टेप मिस हो गया तो अलॉटमेंट रद्द हो जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: यूरोप से करना है AI कोर्स, तो इस देश में करें प्लान, हाई क्लालिटी एजुकेशन के लिए है मशहूर
जरूरी तारीखें
- थर्ड मेरिट लिस्ट जारी: 5 जून 2026
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 5 से 9 जून 2026
- फीस भुगतान: कॉलेज की गाइडलाइन के अनुसार
मुंबई यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन अब फाइनल राउंड में पहुंच रहा है। जिनका नाम आया है, वे समय रहते प्रोसेस पूरी करें ताकि सीट हाथ से न निकले। रिजल्ट देखने के लिए आपको संबद्ध कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
