CSE का पूरा फोकस सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग पर रहता है। इसमें आपको C, C++, Python जैसी लैंग्वेज, डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, डेटाबेस, ऑपरेटिंग सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी और AI-ML जैसे टॉपिक पढ़ाए जाते हैं। अगर आपको कोडिंग करना, ऐप बनाना, वेबसाइट डिजाइन करना या AI मॉडल पर काम करना पसंद है तो CSE आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। (Image - Chatgpt)
वहीं Computer Engineering यानी CE थोड़ी मिक्स्ड फील्ड है। इसमें सॉफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर की पढ़ाई भी होती है। माइक्रोप्रोसेसर, माइक्रोकंट्रोलर, सर्किट डिजाइन, एम्बेड सिस्टम, नेटवर्किंग और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सब्जेक्ट्स कवर होते हैं। आसान भाषा में कहें तो CSE सॉफ्टवेयर का एक्सपर्ट बनाती है और CE सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों को समझाती है।
दोनों में सबसे बड़ा फर्क यही है कि CSE का जोर कोड और डिजिटल सिस्टम पर है, जबकि CE कंप्यूटर के फिजिकल पार्ट्स यानी हार्डवेयर की डिजाइनिंग और वर्किंग भी सिखाती है। अगर आपका सपना सॉफ्टवेयर डेवलपर, AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट या साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनने का है तो CSE ज्यादा सूट करेगी। और अगर रोबोटिक्स, प्रोसेसर डिजाइन, IoT और हार्डवेयर डेवलपमेंट में इंटरेस्ट है तो CE सही रहेगी।
AI के दौर में देखें तो CSE वाले स्टूडेंट्स के पास अभी ज्यादा मौके हैं। AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और क्लाउड जैसी फील्ड तेजी से बढ़ रही हैं और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियां AI इंजीनियर और सॉफ्टवेयर डेवलपर की बंपर हायरिंग कर रही हैं। इसी वजह से CSE ग्रेजुएट्स की डिमांड थोड़ी ज्यादा दिखती है।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि Computer Engineering का स्कोप कम हो गया है। असल में AI को चलाने के लिए जो सर्वर, चिप्स और हार्डवेयर चाहिए, वो सब Computer Engineers ही डिजाइन करते हैं। सेमीकंडक्टर, IoT, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और एम्बेड सिस्टम में CE वालों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। भारत सरकार भी चिप मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रही है, जिससे इस फील्ड में नए जॉब ऑप्शन खुल रहे हैं।
तो फाइनल डिसीजन आपका इंटरेस्ट तय करेगा। अगर कोडिंग और AI-ML में मजा आता है तो CSE लें। अगर हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोबोटिक्स पसंद है तो CE बेस्ट है। ट्रेंड देखकर नहीं, अपनी रुचि और करियर गोल के हिसाब से कोर्स चुनें। सही फील्ड चुनने के साथ लगातार स्किल डेवलप करते रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
पैकेज की बात करें तो वो सिर्फ ब्रांच पर डिपेंड नहीं करता। आपकी स्किल, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और एक्सपीरियंस मायने रखते हैं। फिर भी अभी AI, डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट वाले रोल्स में स्टार्टिंग सैलरी थोड़ी ज्यादा मिलती है। वहीं VLSI, चिप डिजाइन और एम्बेड सिस्टम में एक्सपीरियंस बढ़ने पर पैकेज भी अट्रैक्टिव हो जाता है।