यूरोप से करना है AI कोर्स, तो इस देश में करें प्लान, हाई क्लालिटी एजुकेशन के लिए है मशहूर

फिनलैंड पिछले नौ सालों से दुनिया का सबसे खुशहाल देशों में टॉप पर है। यहां बेहतर जीवनशैली, आधुनिक सुविधाएं और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व्यवस्था के कारण यह देश अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए फिनलैंड बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Jun 5 2026, 17:59 IST
यूरोप से करना है AI कोर्स, तो इस देश में करें प्लान01 / 07

यूरोप से करना है AI कोर्स, तो इस देश में करें प्लान

फिनलैंड की अच्छी लाइफस्टाइल, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर एजुकेशन सिस्टम की वजह से विदेशी छात्र अब इस देश की ओर रुख कर रहे हैं। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे नए तकनीकी कोर्स के लिए फिनलैंड को एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।फिनलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल आल्टो यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। यहां AI से जुड़ा एक खास मास्टर प्रोग्राम चलता है, जो छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से तैयार करता है। (Image - chatgpt)

कौन सा कोर्स ऑफर होता है?Image Credit : Canva02 / 07

कौन सा कोर्स ऑफर होता है?

आल्टो यूनिवर्सिटी में Master of Science in Machine Learning, Data Science and Artificial Intelligence नाम से दो साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स कराया जाता है।

किस चीज पर होता है फोकसImage Credit : Canva03 / 07

किस चीज पर होता है फोकस

इसमें मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और AI की नई तकनीकों के साथ-साथ रिसर्च और प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी फोकस किया जाता है। कोर्स पूरी तरह अंग्रेजी में होता है और इसके लिए 120 ECTS क्रेडिट पूरे करने होते हैं।

भारतीय छात्रों के लिए फीस कितनी है?Image Credit : Canva04 / 07

भारतीय छात्रों के लिए फीस कितनी है?

यूरोप के EU, EEA और स्विट्जरलैंड के छात्रों को यहां ट्यूशन फीस नहीं देनी होती। लेकिन भारतीय छात्रों और अन्य नॉन-यूरोपीय छात्रों को फीस भरनी पड़ती है।

फीसImage Credit : Canva05 / 07

फीस

यूनिवर्सिटी के अनुसार, इस AI कोर्स की सालाना फीस 17,000 यूरो है, यानी करीब 18.8 लाख रुपये। चूंकि कोर्स दो साल का है, तो कुल ट्यूशन फीस लगभग 38 लाख रुपये बैठती है।

पूरी जानकारी कहां से देखेंImage Credit : Canva06 / 07

पूरी जानकारी कहां से देखें

अगर आप AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में करियर बनाना चाहते हैं, तो फिनलैंड का यह कोर्स आपको ग्लोबल लेवल पर मौका दे सकता है। कोर्स का लिंकपूरी डिटेल, एडमिशन प्रोसेस और स्कॉलरशिप की जानकारी आप आल्टो यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट aalto.fi पर देख सकते हैं।

रहने-खाने का खर्च अलगImage Credit : Canva07 / 07

रहने-खाने का खर्च अलग

ट्यूशन फीस के अलावा छात्रों को अपना रहने, खाने, हेल्थ इंश्योरेंस और रोजमर्रा का खर्च खुद उठाना होता है। इसलिए कुल खर्च फीस से भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि कई यूनिवर्सिटीज इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप और फीस में छूट का विकल्प भी देती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!