एजुकेशन

MPESB Police Constable Driver Recruitment: एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें एलिजिबिलिटी

MPESB Police Constable Driver Recruitment: एमपी पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

Image

MP Police Constable Driver Recruitment (Photo - AI/Newsroom Verified)

MPESB Police Constable Driver Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। बता दें कि MPESB ने कुल 1000 कांस्टेबल ड्राइवर पदों की भर्ती निकाली है, जिसमें 800 पद जिला पुलिस फोर्स के और 200 पद स्पेशल फोर्स के लिए है। राज्य पुलिस बल में वाहन चालक के रूप में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। योग्य एवं इच्छुक आवेदन प्रक्रिया का लिंक एक्टिव बोने के बाद MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। यदि आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन शुरू होने से पहले योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से जुडी जानकारी जरूर चेक करें।

MP Police Constable Driver Recruitment मुख्य बिंदु

विवरणसंभावित जानकारी
आयोजक संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नामकांस्टेबल (ड्राइवर) / आरक्षक चालक
विभागमध्य प्रदेश पुलिस विभाग
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026: 3477 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिस जारी, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

एमपी में पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 29 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदकों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों को पहले से ही तैयार रखें ताकि उन्हें अंतिम समय में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

कब होगी परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2027 में की जाएगी।

क्या है आवेदन सुल्क

जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये तय किया गया है। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 410 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के जरिए करना होगा।

क्या है भर्ती लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) या 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

- आवेदक के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध हैवी मोटर व्हीकल (HMV) या लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

- न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

- अधिकतम आयु 33 से 36 वर्ष (सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए)।

- आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, महिला अभ्यर्थी) को मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती के लिए क्या है चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा (Computer Based Test - CBT)सबसे पहले सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता (Reasoning), गणित और वाहन रखरखाव/ट्रैफिक नियमों से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।
ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट (Driving Trade Test)इसमें उम्मीदवार के वाहन चलाने के कौशल, स्टीयरिंग कंट्रोल, पार्किंग, गियर शिफ्टिंग और ट्रैफिक सिग्नलों की व्यावहारिक समझ की जांच की जाएगी।
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं मेडिकल जांचअंतिम चरण में बायोमेट्रिक सत्यापन, मूल प्रमाण पत्रों की जांच और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'MP Police Constable Driver Recruitment' से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - यदि आपने MPESB पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं कराया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - अपनी प्रोफाइल लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 5 - अपना ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें।

स्टेप 7 - भरे गए फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण टिप्स

आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह से वैध है और उसकी नवीनीकरण तिथि समाप्त नहीं हुई है। एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आधार नंबर के जरिए e-KYC बायोमेट्रिक सत्यापन अपडेट रखें, ताकि फॉर्म भरते समय अंतिम क्षणों में कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article