एजुकेशन

SIDBI Recruitment 2026: सिडबी बैंक में नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 1.45 लाख तक

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने Grade A और Grade B ऑफिसर के 68 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर 11 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Image

सिडबी बैंक में नौकरी

SIDBI Recruitment 2026 Notification: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने Grade A और Grade B ऑफिसर के 68 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर 11 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर (SIDBI Recruitment 2026 Grade A) के 63 और मैनेजर (SIDBI Recruitment 2026 Grade B) के 5 पद भरे जाएंगे। दोनों ग्रेड में जनरल और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम के पद शामिल हैं।

SIDBI Recruitment 2026 Grade A Posts
पदकुल वैकेंसीस्ट्रीम के अनुसार पद
Assistant Manager Grade A63जनरल-53, सिस्टम/IT-5, लीगल-3, हिंदी-2
Manager Grade B5लीगल-3, सिस्टम/IT-1, हिंदी-1
कुल68

SIDBI Recruitment 2026 Salary

Grade A पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 1.20 लाख रुपये मासिक ग्रॉस सैलरी मिलेगी। इस पद का सालाना CTC लगभग 30 से 34 लाख रुपये है। वहीं, Grade B मैनेजर को करीब 1.45 लाख रुपये मासिक ग्रॉस सैलरी और 40 से 43 लाख रुपये सालाना CTC मिल सकता है।

SIDBI Recruitment 2026 Age Limit

Grade A के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल और Grade B के लिए 25 से 33 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

Grade A जनरल स्ट्रीम के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 50% हैं। CA, CS, CMA, CFA और फुल टाइम दो वर्षीय MBA/PGDM जैसी योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जनरल स्ट्रीम में आमतौर पर संबंधित क्षेत्र में दो साल का अधिकारी या तीन साल का क्लर्क अनुभव जरूरी है। CA और फुल टाइम MBA/PGDM उम्मीदवारों को इस अनुभव से छूट है। स्पेशलिस्ट पदों की योग्यता अलग-अलग है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

SIDBI Recruitment 2026 Apply Online

1. SIDBI की वेबसाइट sidbi.in पर जाएं।

2. Careers सेक्शन में भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।

3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

4. रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें।

5. फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

7. फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

SIDBI Recruitment 2026 Date
भर्ती से जुड़ी जानकारीतारीख
आवेदन शुरू21 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख11 दिसंबर 2026
Phase I और II परीक्षा27 दिसंबर 2026 (संभावित)
इंटरव्यूफरवरी 2027 (संभावित)

उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती में केवल एक पद के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता और पसंद के पद की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article