RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्नातक स्तर की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC Graduate) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 06/2026) का नोटिस जारी किया। भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3,477 अनंतिम रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा में अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 मुख्य विवरण
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| आयोजक संस्था | रेल भर्ती बोर्ड (RRB), भारत सरकार |
| अधिसूचना संख्या | CEN No. 06/2026 |
| पद का नाम | गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) के विभिन्न पद |
| कुल अनंतिम रिक्तियां | 3,477 पद (सभी RRB मिलाकर) |
| वेतन स्तर (Pay Level) | 7वें CPC के अनुसार पे लेवल-5 एवं पे लेवल-6 |
| आवेदन की शुरुआती तिथि | 08.10.2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 06.11.2026 (रात 23:59 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in/ rrb.indianrailways.gov.in |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज एवं जानकारी तैयार रहनी चाहिए -
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल सिग्नेचर
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- शैक्षणिक सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'CEN No. 06/2026 (NTPC Graduate)' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - यदि आप नए यूजर हैं, तो 'Create an Account' पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4 - अपने प्राथमिक विवरण को आधार के माध्यम से सत्यापित करें ताकि आगे की जांच प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो।
स्टेप 5 - लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें और RRB जोन का चयन करें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7 - अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8 - फॉर्म चेक करें और 'Final Submit' बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan LDC परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी, 10644 पदों पर होनी है भर्ती, जानें आगे की प्रक्रिया
आवेदकों के लिए जरूरी सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नौकरी दिलाने वाले जालसाजों और दलालों से दूर रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
