UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 Download: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Livestock Extension Officer Eligibility Result 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एलिजिबिलिटी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 17-Exam/2026 के तहत निकाली थी। इसके जरिए पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें सामान्य पदों के साथ विशेष और बैकलॉग पद भी शामिल हैं।
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 500 पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। वहीं, OBC के लिए 345, SC के लिए 254, EWS के लिए 124 और ST वर्ग के लिए 25 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा OBC वर्ग में विशेष/बैकलॉग के 3 पद भी शामिल हैं।
| कैटेगरी | सामान्य पद | विशेष/बैकलॉग पद |
|---|---|---|
| UR | 500 | 0 |
| EWS | 124 | 0 |
| OBC | 345 | 3 |
| SC | 254 | 0 |
| ST | 25 | 0 |
| कुल | 1248 | 3 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSSSC ने जारी किया 'पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पात्रता परीक्षा' 2026 का परिणाम
क्या मांगी गई थी उम्र और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई थी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किए गए थे। इसमें सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं।
कब से कब तक हुए थे आवेदन?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 थी। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार के लिए 6 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया था। अब 21 नवंबर 2026 को एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी किया गया है।
आगे क्या करना है?
एलिजिबिलिटी रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। आयोग के मुताबिक, UPSSSC Livestock Extension Officer की मुख्य परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार होगी। परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSSSC ने जारी किया 'कंप्यूटर कैडर मुख्य परीक्षा 2026' का परिणाम
