एजुकेशन

UPSSSC ने जारी किया पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पात्रता परिणाम 2026, जानें आगे की भर्ती प्रक्रिया

Upsssc Veterinary Pharmacist Eligibility Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Veterinary Pharmacist Eligibility Result 2026 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in से इन रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट पात्रता परिणाम 2026 जारी

उत्तर प्रदेश में वेटरिनरी फार्मासिस्ट भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Veterinary Pharmacist Eligibility Result 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एलिजिबिलिटी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए वेटरिनरी फार्मासिस्ट के कुल 1308 पद भरे जाने हैं। आयोग ने इसके लिए विज्ञापन संख्या 18-Exam/2026 जारी किया था।

वैकेंसी को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 576, EWS के लिए 130, OBC के लिए 359, SC के लिए 237 और ST वर्ग के लिए 6 पद निर्धारित हैं।

कैटेगरीपदों की संख्या
सामान्य (UR)576
EWS130
OBC359
SC237
ST6
कुल पद1,308

आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें

इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया था। इसमें सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं।

प्रक्रियातारीख
आवेदन शुरू14 सितंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख5 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख5 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख12 अक्टूबर 2026
एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी21 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षाशेड्यूल के अनुसार

अब आगे क्या?

एलिजिबिलिटी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए UPSSSC की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। मुख्य परीक्षा की तारीख फिलहाल तय शेड्यूल के अनुसार घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन विवरण तैयार रखें और आगे के अपडेट आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही जांचें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article