एजुकेशन

MP Nursing Students Protest: सिस्टम की लापरवाही के बीच फंसी नर्सिंग छात्रों की डिग्री, भोपाल में प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे नर्सिंग छात्र अपनी डिग्री और रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर धरना दिया और सरकार व संबंधित व्यवस्था के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

Image

Nursing Students Protest in Bhopal

MP Nursing Students Protest News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे नर्सिंग छात्र अपनी डिग्री और रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन (Protests) कर रहे हैं। छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर धरना दिया और सरकार व संबंधित व्यवस्था के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने हाथों में अपनी मांगों से जुड़ी तख्तियां भी ले रखी हैं। छात्रों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2020 में नर्सिंग डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में दाखिला लिया था। सामान्य तौर पर डिप्लोमा कोर्स करीब तीन साल और डिग्री कोर्स चार साल में पूरा हो जाता है। ऐसे में कई छात्रों का कोर्स 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन छात्रों का दावा है कि अभी तक उन्हें न तो रिजल्ट मिला है और न ही डिग्री।

छात्रों का कहना है कि इस स्थिति की वजह से उनका करियर प्रभावित हो रहा है और समय खराब हो रहा है। डिग्री या रिजल्ट नहीं होने के कारण वे आगे की पढ़ाई और नौकरी से जुड़े अवसरों का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

छात्रों ने उठाया मान्यता का सवाल

छात्रों का कहना है कि सरकार उनसे कह रही है कि मामला कोर्ट में है, लेकिन सवाल यह है कि अगर फर्जी कॉलेज उसकी मान्यता दे दी गई और उसमें एडमिशन हो गए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है...अगर कॉलेज की मान्यता फर्जी है तो इसका परिणाम छात्र क्यों भुगत रहे हैं उनका रिजल्ट घोषित किया जाए।

रिजल्ट जारी करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्र सरकार और संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी पढ़ाई और प्रवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट जारी किया जाए।

जाहिर है छह साल से चल रही इस स्थिति ने उनके सामने पढ़ाई, डिग्री और रोजगार से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब वे सरकार से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर स्पष्ट समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article