अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज रवि प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं कई अशुभ योग, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 22 November 2026: आज रवि प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत का विशेष संयोग बन रहा है। साथ ही समय-समय पर कई शुभ योग बनेंगे। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, करण और अन्य ज्योतिषीय गणना के बारे में।

Image

22 नवंबर का पंचांग

22 November 2026 Ka Panchang: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से हुआ है। अब कल सुबह 02:37 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज कार्तिक स्नान का 28वां दिन, विश्वेश्वर व्रत और रवि प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। चलिए पंचांग से जानें 22 नवंबर 2026, रविवार के दिन की ज्योतिषीय गणना।

नक्षत्र

अश्विनी नक्षत्र से आज के दिन का आरंभ हुआ, जो कल सुबह 04:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रभावी रहेगा।

चन्द्र मास और सम्वत

  • शक संवत- 1948 पराभव
  • गुजराती संवत- 2083 कालयुक्त
  • विक्रम संवत- 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास- कार्तिक (पूर्णिमान्त और अमान्त)
  • प्रविष्टे/गते: 7

आज के शुभ-अशुभ योग

व्यातीपात योग से आज के दिन का आरंभ हुआ, जो रात 11:29 बजे तक रहेगा। इसके बाद वरीयान योग रहने वाला है। इसके अलावा विडाल योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:14 बजे से कल सुबह 04:15 बजे तक रहेंगे।

करण

कौलव करण आज सुबह प्रभावी है, जिसका समापन दोपहर 03:52 बजे होगा। इसके बाद तैतिल करण कल सुबह 02:37 बजे तक रहेगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें- आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय

22 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 05 बजकर 01 मिनट पर होगा। आज चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त कल 23 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 31 मिनट पर होने वाला है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • दिशा शूल पश्चिम में है।
  • अग्निवास पृथ्वी पर है।
  • चन्द्र वास पूर्व दिशा में है।
  • राहु वास उत्तर दिशा में है।
  • कुम्भ चक्र पश्चिम दिशा में है।
  • शिववास नंदी पर है।

22 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:28 से 5:21 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 4:54 बजे से 6:14 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:16 बजे से 11:59 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:25 बजे से 2:08 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:01 बजे से 5:27 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 5:01 बजे से 6:20 बजे तक
  • अमृत काल: रात 09:33 बजे से 11:02 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:11 बजे से सुबह 12:04 बजे तक

22 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: दोपहर 03:40 बजे से शाम 05:01 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 02:19 बजे से 03:40 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 03:35 बजे से 04:18 बजे तक
  • गण्ड मूल: सुबह 06:14 बजे से सुबह 04:15 बजे तक

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

आज 22 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे। चंद्र ग्रह ने आज सुबह 05:54 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर किया है। इसके अलावा सुबह 04:15 बजे चंद्र ग्रह का अश्विनी नक्षत्र से भरणी नक्षत्र में गोचर भी हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article