अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: 22 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन, राहु कुंभ, सूर्य वृश्चिक, शुक्र कन्या, केतु, गुरु व मंगल सिंह तथा बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है तथा रवि प्रदोष व्रत है। यह शिव उपासना की महान तिथि है। सुगंधित इत्र व गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं। बहुत से लोग प्रदोष का नियमित व्रत भी रखते हैं।

आज दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ बहुत पुण्यदायी है। अन्नदान करें। मंगल और गुरु एक साथ हैं, इसलिए बड़े भाई का सम्मान करें। जो लोग बड़े भाई को महत्व या पितातुल्य सम्मान नहीं देते और उन्हें कटु वचन बोलते हैं, उनका मंगल अपेक्षित लाभ नहीं देता है। मंगल के बीज मंत्र का जप व हवन भी कर सकते हैं। प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपदान करें। शिवपुराण का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

1. मेष राशि

आज का दिन खुशियों भरा होगा। शनि इसी राशि से बारहवें भाव में, चंद्रमा इसी राशि में तथा गुरु-मंगल के साथ इसी राशि से पंचम भाव में हैं। किसी प्रिय मित्र से विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर होगा और बहुत जल्द अपने समय पर होगा। नई जिम्मेदारी लाभ देगी। शुक्र छठे भाव में अनुकूल हैं। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।

आज का उपाय: भगवान सूर्य की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग: लाल व सफेद।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृषभ राशि

चंद्रमा व्यय भाव में होकर धार्मिक यात्रा व अनुष्ठान को सुशोभित कर रहे हैं। पंचम भाव के शुक्र करियर में लाभ देंगे। गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में हैं। जॉब में बहुत जल्द पदोन्नति की संभावना है। किसी से भी विवाद करने से बचें। अपने दायित्व को पूरा करें। मानसिक तनाव हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चंद्रमा प्रेम संबंधों में मधुरता देंगे। फैमिली प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी।

शुभ अंक: 05 व 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. मिथुन राशि

राशि स्वामी बुध पंचम भाव में, शुक्र चतुर्थ भाव में तथा गुरु इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। चंद्रमा एकादश भाव में गोचर करके लाभ दे रहे हैं। मंगल व शुक्र घर में खुशियां व आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि दशम भाव में हैं। आज का दिन यात्रा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके प्रदर्शन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूरा होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में बहुत ज्यादा भावुक होने से बचें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व बैंगनी।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 60%

4. कर्क राशि

आज रविवार के दिन घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाएंगे। चंद्रमा दशम कर्म भाव को मजबूत करेंगे। इस राशि से द्वितीय भाव में गुरु-मंगल रियल एस्टेट बिजनेस में लाभ देंगे। सूर्य, बुध व शुक्र शुभ आर्थिक परिणाम देंगे। राहु सप्तम भाव में होकर स्वास्थ्य सुख में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं दे पा रहे हैं। व्यवसाय में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। केतु लव लाइफ में तनाव दे सकता है। प्रेम में विश्वास कायम रखें।

आज का उपाय: सूर्य से संबंधित द्रव्य गुड़ व गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 60%

5. सिंह राशि

इस राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य घर-परिवार में लाभ देंगे। अष्टम भाव में शनि के गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। नवम भाव में चंद्रमा भाग्योदय करेंगे व बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। परिवार में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी। छात्र समय का उचित उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें।

आज का उपाय: अन्नदान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल।

शुभ अंक: 03 व 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

6. कन्या राशि

राशि स्वामी बुध द्वितीय भाव में गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। द्वादश भाव में गुरु-मंगल बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। चंद्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फैमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। मित्रों की सत्संगति आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। सूर्य तृतीय भाव में आय प्राप्ति के नए स्रोत दे सकते हैं।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी।

शुभ अंक: 04 व 08।

भाग्य प्रतिशत: 65%

7. तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में बड़ा आर्थिक लाभ करवा सकते हैं। वृश्चिक राशि के सूर्य व तुला राशि के बुध वित्तीय क्षेत्र में शुभ फल दे रहे हैं। गुरु व मंगल एकादश भाव में हैं। चंद्रमा सप्तम भाव में रहकर जॉब व बिजनेस में प्रगति देंगे। बिजनेस में कुछ नए प्रोजेक्ट लाभान्वित करेंगे। चंद्रमा, मंगल व शुक्र व्यवसाय को लेकर कई सुंदर अवसर देंगे।

आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। यात्रा सुंदर व आकर्षक रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांचित करेगी और तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपरवर्क को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही हानिकारक हो सकती है।

आज का उपाय: फलों का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग: आसमानी व हरा।

शुभ अंक: 05 व 07।

भाग्य प्रतिशत: 80%

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन मित्रों संग घूमने-टहलने का है। राशि स्वामी मंगल व गुरु दशम भाव में होकर जॉब तथा बिजनेस में लाभ देंगे। गुरु भाग्योदय करवाएंगे। चंद्रमा छठे भाव में स्वास्थ्य के लिए मंगलकारी हैं। शुक्र बिजनेस में लाभ देंगे। शुक्र तथा चंद्रमा आर्थिक सुख में वृद्धि करेंगे।

आज का दिन यात्रा के आनंद से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताओं का समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील आपको सफलता दिलाएगी। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ में लिवर की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। सफेद तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व पीला।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 70%

9. धनु राशि

भाग्य भाव के गुरु व मंगल शुभ आर्थिक फल दे रहे हैं। पंचम भाव के चंद्रमा छात्रों के करियर में प्रगति देंगे। कन्या राशि के शुक्र दशम भाव में गोचर करके धन का आगमन करवा सकते हैं। परिवार में विवादों से बचें। किसी विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में कफ जनित समस्या हो सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान भी करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी।

शुभ अंक: 03 व 05।

भाग्य प्रतिशत: 70%

10. मकर राशि

चतुर्थ भाव के चंद्रमा घर-परिवार में खुशियां देंगे। तृतीय भाव में शनि परिवार में लाभ देंगे। गुरु-मंगल आज इसी भाव से अष्टम भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय में थोड़ी दिक्कत रहेगी। आप शनि प्रधान व्यक्ति हैं। सत्य का साथ दें। किसी नए कार्य से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। राहु मानसिक कष्ट दे सकता है। शुक्र कन्या राशि में रहकर लव लाइफ में सफलता देंगे।

आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु व शनि से संबंधित द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व लाल।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 75%

11. कुंभ राशि

आज चंद्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में व गुरु-मंगल सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव के शुक्र रोग दे सकते हैं। बिजनेस वर्क में तनाव व कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मित्र बिजनेस में बड़ी मदद कर सकते हैं। लव लाइफ में शुक्र शुभ फल देंगे।

आज का उपाय: विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। सात अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग: सफेद व लाल।

शुभ अंक: 01 व 02।

भाग्य प्रतिशत: 70%

12. मीन राशि

आज घर पर ही धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का सुखद संयोग है। गुरु-मंगल छठे भाव में तथा चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। कन्या राशि में गोचर कर रहे शुक्र बैंकिंग व मैनेजमेंट क्षेत्र के जातकों के लिए मंगलकारी हैं। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। शुक्र व चंद्रमा बेहतर लव लाइफ देंगे।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना भी करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल।

शुभ अंक: 01 व 03।

भाग्य प्रतिशत: 80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article