Minority Scholarship Ghotala: अल्पसंख्यक मंत्रालय में घोटाले की बड़ी खबर आ (Minority Scholarship Ghotala) रही है। हाल ही में अल्पसंख्यक मंत्रालय में फर्जी लाभार्थी, फर्जी संस्थान और फर्जी नामों से 22 हजार करोड़ रुपये स्कॉलरशिप का घोटाला सामने (Minority Scholarship Scam) आया है। मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को (Minority Scholarship Scheme) सौंपी है। इसके अंतर्गत 21 राज्यों के कुल 1572 संस्थानों की जांच की जा रही है।
बता दें जांच में करीब 53 प्रतिशत संस्थान फर्जी पाए गए हैं। ये घोटाला करीब 15 साल से चलता आ रहा है। खबरों की मानें तो अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप के नाम पर ये घोटाला 2007 से 2022 तक चलता आ रहा है। मंत्रालय के संज्ञान में यह पहली बार साल 2020 में आया था। असम के एक माइनॉरिटी अधिकारी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दी थी।
