MBOSE Meghalaya Board SSLC 10th Result 2025 Declared: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 5 अप्रैल को ठीक 11 बजे एसएसएलसी (सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) के रिजल्ट का ऐलान कर (Meghalaya Board SSLC Result) दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट
Meghalaya Board SSLC Result: कब हुई थी परीक्षा
बता दें मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा एख पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 64 हजार 387 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check Meghalaya Board SSLC 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- mbose.in, mboseresults.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MBOSE Meghalaya Board SSLC 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MBOSE Meghalaya Board SSLC 10th Result: यहां देखें पास पर्सेंटेज
मेघालय बोर्ड एसएसएलसी की परीक्षा में कुल 87.10 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं दो छात्रों ने रैंक 1 हासिल किया है। परीक्षा में लैशा अग्रवाल और अविला ने टॉप किया है। वहीं दूस नंबर पर इवन्शन, नोंगरुम और पोरी पांडे हैं। जबकि तीसरे स्थान पर अनुश्मिता चौधरी, सौरव पांडे हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
