एजुकेशन

HPBOSE DELED Exam Centres List 2026: जारी हुआ हिमाचल प्रदेश डीएलएड एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट, hpbose.org पर करें चेक

HPBOSE DELED Exam Centres List 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए होने वाले DElEd एग्ज़ाम के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

HPBOSE DELED Exam Centres List 2026: यहां देखें हिमाचल प्रदेश डीएलएड एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट

HPBOSE Himachal Pradesh DELED Exam Centres List 2026: हिमाचल प्रदेश डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Himachal Pradesh DELED Exam Centres) खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए होने वाले DElEd एग्ज़ाम के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी DIETs/निजी तौर पर प्रबंधित D.El.Ed संस्थानों को अक्टूबर/नवंबर, 2026 के महीने में आयोजित होने वाली आगामी D.El.Ed परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में नामांकित किया जाता है। अभ्यर्थी नीचि दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।

HPBOSE DELED Exam Centres List 2026 Check: ऐसे चेक करें एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Notification regarding D.El.Ed Exam Centres Oct-Nov 2026 Examination लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम सेंटर्स के लिस्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

इस स्थिति में एग्जाम सेंटर्स हो जाएंगे निरस्त

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बोर्ड के पास परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के उसे समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है, यदि यह पाया जाता है कि निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं किया जा रहा है या परीक्षा केंद्र बोर्ड के संतोषजनक रूप से कार्य नहीं कर रहा है। बोर्ड परीक्षा का संचालन बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से किया जाएगा।

एग्जाम सेंटर्स की अवधि निरस्त

यदि अनुचित साधनों/सामूहिक नकल के मामले दर्ज होते हैं और परीक्षा केंद्र का स्टाफ परीक्षार्थियों की मदद करते हुए पाया जाता है, तो ऐसे परीक्षा केंद्र को एक निश्चित अवधि या स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कम से कम 6 महीने के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article