एजुकेशन

Delhi 100 Day Innovation Challenge 2026: DTU ने लॉन्च किया 'सेवा फर्स्ट चैलेंज 2026', मिलेगा 2 करोड़ का प्राइज पूल

Delhi 100 Day Innovation Challenge 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 'सेवा फर्स्ट - राष्ट्रीय युवा इनोवेशन चैलेंज 2026' की शुरुआत हो गई है। 100 दिनों तक चलने वाले इस प्रोग्राम के लिए 2 करोड़ रुपये का विशाल प्राइज पूल रखा गया है।

Image

Delhi 100 Day Innovation Challenge 2026 (Photo - AI/Newsroom verified)

Delhi 100 Day Innovation Challenge 2026: दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में आधिकारिक रूप से 'सेवा फर्स्ट - राष्ट्रीय युवा इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया है। 100 दिनों तक चलने वाले इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी चैलेंज का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जमीनी स्तर की प्रैक्टिकल और सोशल प्रॉब्लम का तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के तहत कुल 2 करोड़ रुपये का विशाल प्राइज पूल रखा गया है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही, होनहार इनोवेटर्स को अपने आइडिया को एक सफल स्टार्टअप के रूप में बदलने के लिए सरकार और जाने-माने उद्योगपतियों द्वारा मेंटरिंग और इनक्यूबेशन सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा। आइए आपको इस इनोवेशन चैलेंज के बारे में विस्तार में बताएं -

सेवा फर्स्ट 2026 चैलेंज

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक व एंकर यूनिवर्सिटीदिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
प्रोग्राम का नामसेवा फर्स्ट - राष्ट्रीय युवा इनोवेशन चैलेंज 2026
कुल प्राइज पूल2 करोड़ रुपये
प्रोग्राम की अवधि100 दिन
क्षेत्रीय कवरेजदिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और लद्दाख
एलिजिबिलिटीस्कूल, ITI, पॉलिटेक्निक, यूनिवर्सिटी के छात्र, रिसर्चर, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री प्रतिभागी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल मे मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए क्या है एग्जाम पैटर्न? यहां देखें मार्किंग स्कीम

सेवा फर्स्ट चैलेंज की कार्यप्रणाली और उद्देश्य

यह चैलेंज केवल सैद्धांतिक या बिजनेस आइडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई समुदायों द्वारा सामना की जाने वाली असल चुनौतियों के ठोस समाधान बनाने पर केंद्रित है। इसमें भाग लेने वाले इनोवेटर्स को 4 मुख्य चरणों से गुजरना होगा, जो इस प्रकार है -

समस्या की पहचानप्रतिभागी दैनिक जीवन, ग्रामीण विकास या सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को चिन्हित करेंगे।
विचार और प्रोटोटाइपिंगविचारों को आकार देकर फंक्शनल प्रोटोटाइप तैयार किया जाएगा।
परीक्षण एवं मान्यताउद्योग विशेषज्ञों की देखरेख में समाधानों का परीक्षण और प्रमाणीकरण किया जाएगा।
एंटरप्राइज निर्माणसफल मॉडल्स को सरकारी इनक्यूबेशन, फंडिंग और वेंचर नेटवर्क की मदद से टिकाऊ व्यवसाय में बदला जाएगा।

इस चैलेंज के प्रमुख फोकस क्षेत्र

इस पहल के तहत कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में इनोवेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा और कचरा प्रबंधन यानी रीसाइक्लिंग, अपशिष्ट निस्तारण और नवीकरणीय ऊर्जा समाधान के लिए इनोवेशन, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा तक सबकी पहुंच और दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दिग्गज स्टार्टअप संस्थापकों द्वारा मिलेगी मेंटरशिप

चैलेंज के दौरान चुने गए उम्मीदवारों को देश के प्रसिद्ध यूनिकॉर्न और स्टार्टअप फाउंडर्स से मार्गदर्शन मिलेगा। इनमें विराज बहल (Veeba), आकाश गुप्ता (Zypp Electric), स्वाति भार्गव (CashKaro) और पुनीत गुप्ता (AstroTalk) जैसे उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की स्टार्टअप नीति के तहत इनोवेटर्स को विशेष इनक्यूबेशन सपोर्ट और फंडिंग सहायता भी दी जाएगी।

ग्रामीण इनोवेशन पर विशेष जोर

इस आयोजन के दौरान DTU ने 'ग्रामीण प्रौद्योगिकी और सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम' (RTCEP) की भी घोषणा की है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से DTU अपने इंजीनियरिंग छात्रों को गांवों में भेजेगा, जहां वे स्थानीय समस्याओं को पहचानकर उन पर आधारित तकनीकों कि विकास करेगा। यह पहल युवा पीढ़ी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक तकनीक का लाभ पहुंचाने के लिए सक्षम बनाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article