देशभर में नदियों को दो मुख्य भागों हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों में बांटा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की इकलौती नदी कौन सी है जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरती है।
अपने आपको जनरल नॉलेज का उस्ताद बताने वाले भी इसका जवाब नहीं बता पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
बता दें यहां हम नर्मदा नदी की बात कर रहे हैं। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदी है। इसे मध्य भारत की जीवनरेखा भी कहा जाता है। इसका धार्मिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व बहुत अधिक है।
कहा जाता है कि नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक से माना जाता है। यहां से निकलकर यह मुख्य रूप से पश्चिम दिशा की ओर बहती है।
नर्मदा नदी की कुल लंबाई करीब 1,312 किलोमीटर है। यह मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से से गुजरने के बाद महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा से होकर आगे बढ़ती है तथा अंत में खंभात की खाड़ी में जाकर अरब सागर से मिल जाती है।
इस नदी की एक खास भौगोलिक विशेषता यह भी है कि, यह भारत के उन प्रमुख नदियों में शामिल है जो पूर्व से पश्चिम दिशा में बहती है।
नर्मदा नदी पर कई महत्वपूर्ण बांध और जल परियोजनाएं भी बनाई गई हैं। इसमें सरदार सरोवर बांध सबसे प्रसिद्ध है, जो गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित है।