एजुकेशन

इंग्लिश फ्रेज में 'Don't 86 Me' का क्या मतलब है? रोजमर्रा के जीवन में ऐसे करें इस्तेमाल

अंग्रेजी भाषा में कई फ्रेज और स्लैंग होते हैं, जिसमें से एक है Dont 86 Me। इसके इस्तेमाल के बारे में जानने से पहले आपको इसके मतलब के बारे में जानना जरूरी है। यह फ्रेज इंग्लिश भाषा में आपकी पकड़ को और मजबूत करता है।

Image

इंग्लिश फ्रेज में 'Dont 86 Me' का क्या मतलब है (Photo - AI/Newsroom Verified)

Advanced English Learning: अंग्रेजी भाषा में कई ऐसे मुहावरे और स्लैंग हैं, जिनका शाब्दिक अर्थ उनके असल मतलब से बिल्कुल अलग होता है, क्योंकि बोलचाल में वे एक खास स्थिति को दर्शाते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प फ्रेज है—'Dont 86 Me'। यदि आप कोई अंग्रेजी फिल्म या सीरीज देखते होंगे तो आपने अंग्रेजी के इस फ्रेज का इस्तेमाल होते हुए जरूर सुना होगा और उस दौरान इसके बारे में जानने की उत्सुकता भी हुई होगी। लेकिन फिर बाद में देखते हैं सोचकर वापस अपने काम पर लग गए होंगे। लेकिन आज के इस युग में अक्सर लोग इस फ्रेज का इस्तेमाल आम बोलचाल में कर रहे हैं। यह एडवांस्ड इंग्लिश लर्निंग के लिए जरूरी माना जा रहा है। तो आइए आप आपको इंग्लिश फ्रेज Don't 86 Me और इसमें अंकों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताएं।

क्या है 'Don't 86 Me' का अर्थ?

'Don't 86 Me' फ्रेज किसी को 'निकाल बाहर करने', 'अस्वीकार करने', 'हटाने' या 'रिजेक्ट करने' के संदर्भ में बोला जाता है। जब कोई व्यक्ति कहता है "Don't 86 me", तो उसका सीधा मतलब होता है— मुझे बाहर मत निकालो, मुझे ग्रुप या प्लान से मत हटाओ, मेरी बात या विचार को पूरी तरह खारिज मत करो। इसके अर्थ के बारे में जानने के बाद अब सवाल यह उठता है कि इस फ्रेज की शुरुआत कब और कैसे हुई।

'86' फ्रेज की उत्पत्ति और इतिहास

'Don't 86 Me' के बारे में बेहतर तौर पर जानने के लिए आपको यह जानना जरूरी है कि इसमें 86 का अर्थ क्या है? अंग्रेजी में किसी शब्द या विचार को पूरी तरह से खारिज करने या हटाने के लिए 'To 86 something' वर्ब के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसकी उत्पत्ति को लेकर कई लोकप्रिय कहानियां भी है। 1920-1930 के दशक में अमेरिकी रेस्टोरेंट और बार में वेटर आपस में कोड वर्ड की तरह '86' का इस्तेमाल करते थे। जब मेन्यू से कोई डिश पूरी तरह खत्म यानी आउट ऑफ स्टॉक हो जाती थी, तो वे कहते थे "86 that item"। वहीं, यदि किसी शराबी या उपद्रवी ग्राहक को बार से बाहर निकालना होता था, तो उसे भी "86ed" कहा जाता था। यह सबसे लोकप्रिय थ्योरी है।

रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे करें इसका इस्तेमाल?

आप अपनी सामान्य अंग्रेजी बोलचाल, ऑफिस की चर्चाओं या दोस्तों के साथ बातचीत में परिस्थिति के अनुसार इस फ्रेज का सही कई तरह से कर सकते हैं। इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार है -

"Hey guys, I know I'm a bit late, but please don't 86 me from the weekend trip!"(हाय दोस्तों, मुझे पता है मैं थोड़ा लेट हूं, लेकिन कृपया मुझे वीकेंड ट्रिप के प्लान से बाहर मत करो)

"Hear me out before you 86 my proposal, I have a complete data analysis for this." (मेरे प्रस्ताव को खारिज करने से पहले मेरी पूरी बात सुन लीजिए; मेरे पास इसके लिए पूरा डेटा एनालिसिस है।)

"Please 86 the onions from my burger." (कृपया मेरे बर्गर से प्याज हटा दीजिए।)

Don't 86 me इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि यह एक अनौपचारिक/कैजुअल फ्रेज है। इसलिए इसका इस्तेमाल दोस्तों, करीबी सहकर्मियों या कैजुअल बातचीत में ही करें। किसी फॉर्मल मीटिंग, बॉस के साथ इसके इस्तेमाल से बचें। आसान भाषा में समझें तो जब माहौल हल्का-फुल्का हो और आप अपनी बात को थोड़े मजेदार या ट्रेंडी अंदाज में रखना चाहते हों, तब 'Don't 86 me' बोलना आपकी अंग्रेजी को ज्यादा स्वाभाविक और फ्लूएंट दिखाता है। बस इसका इस्तेमाल कैजुअल बातचीत में करना सही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article