Maharashtra Board Supplementary Exam 2023: जारी हुई महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट, जानें कब होगी परीक्षा

Maharashtra Board HSC SSC Supplementary Exam 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी और एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

author-479258749

Updated Jun 7, 2023 | 01:44 PM IST

Maharashtra Board Supplementary Exam 2023

Maharashtra Board Supplementary Exam 2023

Maharashtra Board HSC SSC Supplementary Exam 2023 Time Table: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। अगर आपने भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
Maharashtra Board Supplementary Exam 2023: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी। बोर्ड इसके लिए एडमिट कार्ड भी अलग से जारी करेगा।
Maharashtra Board 10th 12th Exam 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक यो दो विषय में 33 प्रतिशत अंक न मिलने पर स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ध्यान रहे कि अगर स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।
How to download Maharashtra Board Supplementary Exam Date Sheet 2023
  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Maharashtra Board Exam 2023: कब जारी हुआ 10वीं व 12वीं रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक हुई थी। बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई और 10वीं का रिजल्ट 2 जून को जारी किया गया। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आर्टिकल की समाप्ति

© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited