एजुकेशन

MPESB ने जारी किया ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के तहत पटवारी और दूसरी परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Group 2 Sub Group 4 के तहत पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPESB ने जारी किया Group 2 Sub Group 4 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Image - AI Generated/Newsroom Verified)

MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari and Other Post Admit Card: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Group 2 Sub Group 4 के तहत पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे esb.mp.gov.in से आधिकारिक लिंक पा सकेंगे। बता दें, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खबर में भी दिया गया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका था। फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि यही थी। इसके बाद 23 अगस्त को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया, और अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती परीक्षा के जरिए अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

MPESB Group 2 Sub Group 4 Patwari and Other Post Admit Card डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक - LINK

क्या आप भी अगली बार आवेदन करना चाहते हैं?

अगर आप इस बार आवेदन करने से चूक गए हैं, तो अगली बार के लिए तैयार रहें। इसके लिए आप सिलेबस निकालकर तैयार शुरू कर दें। ध्यान रहे, इस भर्ती के लिए आमतौर पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलती है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।

बता दें, इस बार MPESB Group 2 Sub Group 4 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करनी थी जैसे सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 560 रुपये और OBC/ SC/ ST वर्ग के लिए 310 रुपये शुल्क था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article